Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'क्या हो गया नीतीश बाबू! बिहार नहीं संभल रहा, चले हैं देश जोड़ने', BJP सांसद रविशंकर प्रसाद का सीएम पर तंज

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 02:04 PM (IST)

    भाकपा माले के 11वें महाधिवेशन में नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी एकजुटता के आवाह्न के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीस कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। यही हाल रहा तो वह देवेगौड़ा और इंदर कुमार गुजराल बन जाएंगे।

    Hero Image
    BJP सांसद रविशंकर प्रसाद का सीएम नीतीश कुमार पर तंज

    पटना, एएनआई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट कर भाजपा को सत्ता से हटाने का आवाह्न कर चुके हैं। उनकी इस कवायद की झलक शनिवार को भाकपा माले के 11वें महाधिवेशन में भी देखने को मिला। यहां उन्होंने राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष इकट्ठा हो जाए तो 2024 के चुनाव में भाजपा 100 सीटों पर सिमट जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के खिलाफ नीतीश कुमार के देशव्यापी मोर्चे को लेकर भाजपा के नेताओं में खलबली मच गई है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की अपनी पार्टी में कोहराम मचा है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा है और देश को संभालने की बात करते हैं।

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बना है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या हो गया है? वह बिहार को नहीं संभाल पा रहे हैं, राज्य संकट में है। उनकी पार्टी में कोहराम मच गया है। चले हैं देश को जोड़ने में।

    सपने देखने में कोई बुराई नहीं- रविशंकर प्रसाद

    रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार को कोई लिफ्ट नहीं दे रही है। यही हाल रहा तो नीतीश जी देवेगौड़ा और इंदर कुमार गुजराल (पूर्व पीएम) बन जाएंगे और पांच-छह महीने से ज्यादा नहीं चल पाएंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार सपना देख रहे हैं। सपना देखने में कोई बुराई नहीं है।

    Begusarai में अपराधियों के हौसले बुलंद, खाद-बीज दुकानदार को गोलियों से किया छलनी; घर के पास हत्या से सनसनी

    Bihar: गोपालगंज की जेल में मोबाइल निगल गया कैदी, पेट में दर्द होने के बाद खुला राज; हालत गंभीर