विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: गोपालगंज की जेल में मोबाइल निगल गया कैदी, पेट में दर्द होने के बाद खुला राज; हालत गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 19 Feb 2023 12:19 PM (IST)

बिहार के गोपालगंज में एक कैदी द्वारा मोबाइल निगलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेल ...और पढ़ें

मंडल कारा में बंद कैदी निगल लिया मोबाइल, हालत गंभीर
मंडल कारा में बंद कैदी निगल लिया मोबाइल, हालत गंभीर

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। बिहार के गोपालगंज में एक कैदी द्वारा मोबाइल निगलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेल चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से कैदी मोबाइल निगल गया। इसके बाद उसके पेट में भंयकर दर्द शुरू हो गया। तब जाकर मामला सामने आया। इस तरह का मामला सामने आने के बाद कैदी के ईलाज के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है।

मामले की जानकारी जेल प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया। कैदी को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तब उसके पेट में मोबाइल फोन होने की बात कही गई।

एक्स-रे के दौरान मोबाइल के आकार का सामान दिखा

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के चनावे की जेल में बंद एक कैदी को पेट में असहनीय दर्द हुआ। जेल प्रशासन ने कैदी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि कैदी की एक्स-रे जांच में मोबाइल के आकार का कुछ सामान दिख रहा है। इस घटना के बाद डॉक्टर भी हैरान है।

(एक्स-रे में कैदी के शरीर के अंदर मोबाइल के आकार का सामान)

चीनी कंपनी के फोन का इस्तेमाल करता था कैदी 

कैदी के अनुसार, वह जेल में चीनी कंपनी का एक छोटा मोबाइल अपने पास रखता था, जिससे वह अपने घर के लोगों से बातचीत करता था। इसी बीच मंडल कारा में जांच होने की सूचना के बाद वह मोबाइल निगल गया। मंडल कारा में बंद कैदी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी कैसर अली के रूप में किया गया है, जो वर्ष 2020 से चनावे मंडल कारा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद है।

बेगूसराय में महिला की हत्या का खुला राज: पति ने ही दी थी सुपारी, खगड़िया के अपराधियों से हुई थी डील

Begusarai Accident: गश्ती के दौरान पुलिस की जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, हवलदार समेत दो पुलिसकर्मी घायल