Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 साल से सत्ता में हैं Nitish Kumar, 6 बार BJP और 2 बार RJD के साथ मिलकर बनाई सरकार

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 02:32 PM (IST)

    Nitish Kumar Bihar Politics बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की बाजी पलट देने का क्रम बीते करीब 20 साल से चला आ रहा है। नीतीश कुमार हर बार प्रदेश की सत्ता के केंद्र में रहे हैं। चाहे उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई हो या राजद के साथ मिलकर। यहां तक कि अपनी पार्टी की सरकार बनाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

    Hero Image
    20 साल से सत्ता में हैं Nitish Kumar, 6 बार BJP और 2 बार RJD के साथ मिलकर बनाई सरकार

    डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Bihar Politics News In Hindi : बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन, जोड़तोड़ और गठबंधन का टूटना और नया आकार लेना परिपाटी बन गई है। प्रदेश की जनता चाहे जिसे वोट दे दे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता पलटने के अपने इस क्रम को एक बार फिर दोहरा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में एक दिन पहले तक जदयू और राजद के महागठबंधन वाली सरकार थी। परंतु, अब जदयू और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार है। नीतीश कुमार नई सरकार के मुखिया के तौर पर शपथ भी ले चुके हैं। ऐसे में अब यह जानना रोचक है कि नीतीश ने कब किस दल के साथ गठबंधन में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

    कब-कब नीतीश कुमार ने पलटी बाजी

    • पहली बार नीतीश 3 मार्च 2000 को शपथ लेकर मुख्यमंत्री बने। उस वक्त नीतीश समता पार्टी में थे। यह सरकार महज सात दिन ही चली। इस दौरान भाजाप का समर्थन उन्हें हासिल हुआ था।
    • इसके बाद 24 नवंबर 2005 में नीतीश कुमार ने भाजपा-जदयू के गठबंधन में राजग (एनडीए) की सरकार बनाई। नीतीश ही मुख्यमंत्री बने।
    • नीतीश कुमार ने इसके बाद 26 नवंबर 2010 को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनकी यह सरकार भी भाजपा-जदयू के गठजोड़ वाली थी। राजग के साथ यह उनकी तीसरी पारी थी।
    • हालांकि, इसके बाद 22 फरवरी 2015 में नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू की सरकार का गठन किया और मुख्यमंत्री बने।

    10 महीने बाद फिर बने मुख्यमंत्री

    • इसके 10 महीने बाद 20 नवंबर 2015 में नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बने। परंतु, इस बार जदयू अकेली नहीं थी। यहां लालू यादव की पार्टी राजद के साथ उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाकर सीएम पद की शपथ ली थी। यह पहली बार था, जब जदयू और राजद सत्ता में साथ आई थीं।
    • नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके, उनका काफिला बदस्तूर आगे बढ़ता गया। उन्होंने 26 जुलाई 2017 को एक बार फिर राजद को छोड़कर राजग के साथ सरकार बनाई। सत्ता में जदयू-भाजपा शामिल रहीं। राजग की यह सरकार ढाई साल चली थी।
    • इसके बाद 16 नवंबर 2020 को विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार ने फिर से जदयू-भाजपा (एनडीए) की सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने।

    महागठबंधन से अलग कर लीं अपनी राहें

    • हालांकि, इसके दो साल बाद जदयू-भाजपा के रिश्तों में खटास आ गई। नीतीश ने 10 अगस्त 2022 को फिर से लालू यादव की पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने जदयू-राजद को गठजोड़ से महागठबंधन की सरकार बना ली और मुख्यमंत्री बन गए।
    • बिहार में 2022 के बाद महागठबंधन की सरकार करीब दो साल चली। नीतीश कुमार ने एक बार फिर बाजी पलटते हुए 28 जनवरी 2024 को जदयू-भाजपा (एनडीए) की नई सरकार बना ली है। इस तरह नीतीश कुमार ने बीते रोज नौंवी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: फिर होगी नीतीश की महागठबंधन में वापसी? लालू यादव की बेटी ने दिया जबरदस्त जवाब, यहां पढ़ें क्या कहा

    Bihar Politics: क्या है इंडी गठबंधन का पूरा प्लान? पाला बदलते ही नीतीश की पार्टी ने खोल दी सच्चाई, इस बात पर ठनी रार