विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने दिया होली का 'स्पेशल गिफ्ट', टीचर और कर्मचारी ये खबर पढ़कर हो जाएंगे खुश

Published: Tue, 05 Mar 2024 08:45 PM (IST)

Bihar University News नीतीश कुमार की सरकार ने होली से पहले विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने दिया होली का 'स्पेशल गिफ्ट', टीचर और कर्मचारी ये खबर पढ़कर हो जाएंगे खुश
नीतीश कुमार ने दिया होली का 'स्पेशल गिफ्ट', टीचर और कर्मचारी ये खबर पढ़कर हो जाएंगे खुश

राज्य ब्यूरो, पटना। नीतीश कुमार ने होली से पहले विश्वविद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों को 'स्पेशल गिफ्ट' दिया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों तथा उसके अधीनस्थ अंगीभूत, अल्पसंख्यक एवं अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु 221.79 करोड़ रुपये जारी किया गया है। इसमें सेवानिवृत शिक्षकों एवं कर्मियों के सेवांत लाभ के भुगतान की राशि भी शामिल है।

शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को फरवरी के लिए 26.75 करोड़, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को नवंबर 2023 से फरवरी 2024 के लिए 59.37 करोड़, बीएन मंडल विश्वविद्यालय को जनवरी और फरवरी के लिए 27.56 करोड़, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को नवंबर 2023 से फरवरी 2024 के लिए 103 करोड़ से अधिक और मुंगेर विश्वविद्यालय को जनवरी और फरवरी के वेतन के लिए 4.43 करोड़ की राशि गैर वेतनादि मद में पेंशन के लिए दी गई है।

वहीं स्वीकृत पदों पर विधिवत रूप से नियुक्त सभी शिक्षकेतर कर्मियों को वेतन सत्यापन कोषांग से संशोधित अद्यतन वेतन पुर्जा जारी होने तक 25 फीसदी राशि कटौती करके पेंशन का भुगतान किया जाएगा। इस राशि का व्यय वेतन पेंशन मद में ही किया जाएगा। जून 2023 फरवरी 2024 तक की राशि को माहवार बांट कर उपलब्ध बजटीय उपबंध के आधार पर राशि की गणना की गयी है।

केंद्र ने दिए 93 करोड़

वित्तीय वर्ष 2023-24 में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्रांश मद में तृतीय किस्त के रूप में 93.93 करोड़ की राशि जारी की गयी है। इसके विरुद्ध राज्यांश के रूप में भी 62.62 करोड़ की राशि दी गयी है। उल्लेखनीय है कि चालू वित्तीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कुल एक खरब दो अरब की राशि मंजूर की गयी थी।

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'चिराग' को बुझाना चाहती है भाजपा? अगर ये भविष्यवाणी सच हुई तो क्या करेंगे 'मोदी के हनुमान'?

ये भी पढे़ं- Bihar Politics: नीतीश कुमार का 'Mission WhatsApp', तैयार होगी छोटी-छोटी Video; अब क्या करेंगे लालू-तेजस्वी?