BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर खरना पूजा, CM सम्राट और राज्यपाल अता हसनैन समेत कई दिग्गज हुए शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित आवास पर छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई।

नितिन नवीन और सम्राट चौधरी। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
नितिन नवीन के पटना आवास पर खरना पूजा संपन्न हुई।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसाद लिया।
नितिन नवीन ने देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्य ब्यूरो, पटना। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित 3, टेलर रोड आवास पर पारंपरिक विधि-विधान से खरना पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छठ महापर्व की पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक मान्यताओं का विशेष ध्यान रखते हुए खरना का प्रसाद तैयार किया गया।
पूरे आवासीय परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। विदित हो कि नितिन नवीन स्वयं भी उपवास रखते हैं।
राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र के अतिरिक्त कई मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कई सांसद, विधायक व विधान पार्षद के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन से प्रसाद ग्रहण किया।
#WATCH | Patna, Bihar: CM Samrat Choudhary arrives at the residence of BJP National President Nitin Nabin on Kharna, the second day of Chhath Puja. https://t.co/2Y6za2LZrj
— ANI (@ANI) November 14, 2026
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि छठी मइया से कामना करते हैं कि बिहार सहित पूरे देश के सभी लोग स्वस्थ एवं निरोग रहें। सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
चहुंमुखी विकास हो तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि महान छठ पर्व के दूसरे दिन 'खरना प्रसाद' ग्रहण किया जाता है। बिहार के लोग इस कठिन और कठोर व्रत को जिस तरह से मनाते हैं, वह इसके रीति-रिवाजों को एक विशेष महत्व देता है। जहां यह पर्व शुद्धता, पवित्रता, अनुशासन और साफ-सफाई पर बहुत जोर देता है, वहीं इसमें माताओं और बहनों की भागीदारी—अक्सर पारंपरिक लोक गीतों के साथ—इसे और भी समृद्ध बनाती है।
कहां-कहां गए मुख्यमंत्री
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, विधान पार्षद अनिल कुमार, भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी के आवास पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja: बिहार में अर्घ्य देने का समय जारी, किशनगंज में सबसे पहले; तो भभुआ में सबसे अंत में डूबेंगे सूर्यदेव
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">#WATCH | Patna, Bihar: CM Samrat Choudhary arrives at the residence of BJP National President Nitin Nabin on Kharna, the second day of Chhath Puja. https://t.co/2Y6za2LZrj</p>— ANI (@ANI) <a href="https://x.com/ANI/status/2121601815515218113?ref_src=twsrc%5Etfw">November 14, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।