बिहार MLC चुनाव: NDA प्रत्याशियों के लिए मैदान में उतरे मंत्री निशांत, कहा- नीतीश के काम पर मिलेगा वोट
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र ...और पढ़ें

विधान परिषद चुनाव में निशांत की सक्रियता बढ़ी, नीरज और नवलकिशोर यादव के नामांकन में हुए शामिल
HighLights
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने विधान परिषद चुनाव में सक्रियता बढ़ाई।
पटना स्नातक से नीरज, शिक्षक से नवलकिशोर के नामांकन में शामिल।
निशांत ने एनडीए प्रत्याशियों की जीत का विश्वास व्यक्त किया।
राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने विधान परिषद के लिए शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
सोमवार को वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार नीरज तथा पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।
रविवार को भी वह इस चुनाव को लेकर सक्रिय थे। वह कह रहे कि स्नातकों और शिक्षकों का वोट नीतीश कुमार द्वारा दो दशकों में किए गए काम के प्रति आभार प्रकट करेगा।
निशांत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिन सीटों पर चुनाव हो रहा वहां से एनडीए प्रत्याशी को सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार समाजवादी पृष्ठभूमि के हैं। वह जदयू के मुख्य प्रवक्ता भी हैं। युवाओं के लिए उन्होंने काफी काम किए हैं।
इसी तरह पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शिक्षकों के हित के लिए लंबे समय से काम करते रहे हैं।
मालूम हो कि रविवार को भी निशांत ने विधान परिषद चुनाव के सिलसिले में जदयू प्रदेश कार्यालय में युवाओं को संबोधित किया था। ऐसी संभावना है कि वह कुछ अन्य जगहों पर जाकर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में बैठक कर सकते हैं। यह उनके लिए पहला मौका है जब वह विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए।
