Move to Jagran APP

Neha Sharma: एक्ट्रेस नेहा शर्मा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? कांग्रेस से तीन दिग्गजों की संतानें भी दावेदार

भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा के नाम की चर्चा है। उनके पिता व विधायक अजीत शर्मा भी विकल्प में हैं। नेहा के अलावा दूसरा चौंकाने वाला नाम पटना साहिब पर दावेदारी कर रहे अंशुल अविजीत का है जो लोकसभा की अध्यक्ष रही मीरा कुमार के पुत्र हैं और अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बता दें कि कांग्रेस के 3 दिग्गजों की संतानें दावेदार हैं।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 29 Mar 2024 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 08:51 PM (IST)
एक्ट्रेस नेहा शर्मा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? कांग्रेस से तीन दिग्गजों की संतानें भी दावेदार

राज्य ब्यूरो, पटना। महागठबंधन में कांग्रेस को जो नो सीटें मिली हैं, उनमें सर्वाधिक तीन (किशनगंज, कटिहार, भागलपुर) दूसरे चरण की हैं। किशनगंज में सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद निर्विवाद प्रत्याशी हैं। कटिहार के मैदान में एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर का उतरना लगभग तय है।

loksabha election banner

भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा के नाम की चर्चा है। उनके पिता व विधायक अजीत शर्मा भी विकल्प में हैं। नेहा के अलावा दूसरा चौंकाने वाला नाम पटना साहिब पर दावेदारी कर रहे अंशुल अविजीत का है, जो लोकसभा की अध्यक्ष रही मीरा कुमार के पुत्र हैं और अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

आकाश सिंह भी चुनाव लड़ने के इच्छुक

उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश सिंह पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इस तरह कुल नौ सीटों में से तीन पर पार्टी के तीन दिग्गजों की संतानें दावेदार हैं। 31 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक है। उसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक होंगे। वैसे दावेदार हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं।

अशोक कुमार की दावेदारी

पहले और तीसरे चरण में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। चौथे चरण की समस्तीपुर उसके हिस्से में आई है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस सीट से तमिलनाडु में डीजी रहे वीके रवि प्रबल दावेदार हैं। पिछले तीन चुनावों से पराजित हो रहे पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार की भी दावेदारी है।

मुजफ्फरपुर के मैदान में होगी कांग्रेस

पांचवें चरण में कांग्रेस मुजफ्फरपुर के मैदान में होगी। विधायक बिजेंद्र चौधरी पहले से ही तैयारी कर रहे। चर्चा में आकाश सिंह भी हैं। आकाश का नाम पश्चिमी चंपारण के लिए भी चल रहा, जहां छठे चरण में चुनाव होना है। उनके अलावा पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी और शाश्वत केदार की भी दावेदारी है। शाश्वत केदार पूर्व मुख्यमंत्री केदार पाण्डेय के पौत्र हैं।

छठे चरण में कांग्रेस महाराजगंज के मैदान में भी होगी। वहां विधायक विजय शंकर दूबे सशक्त प्रत्याशी हैं। दिवंगत सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को राजद अपनी ओर से प्रत्याशी के रूप में सौंपना चाह रहा।

सातवें चरण में कांग्रेस अपनी पुरानी दो सीटों (सासाराम और पटना साहिब) पर मुकाबला करेगी। उसके पास सासाराम दूसरी सुरक्षित सीट है। मीरा कुमार यहां से सांसद हुआ करती थीं। वे पहले ही मैदान में नहीं होने की घोषणा कर चुकी हैं। उनके परामर्श ये ही यहां प्रत्याशी घोषित होगा। भाजपा से बेटिकट हुए सांसद छेदी पासवान संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav ने कर लिया फैसला, पूर्णिया से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; Lalu Yadav को दिया क्लियर मैसेज

ये भी पढ़ें- Shambhavi Choudhary: अशोक चौधरी की बेटी को लॉन्च करेंगे चिराग पासवान, समस्तीपुर सीट से नाम फाइनल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.