विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट यूजी पेपर लीक: आर्थिक अपराध इकाई को मिली 29 आरोपितों की 72 घंटे की रिमांड, पटना में होगी पूछताछ

Published: Fri, 10 Jul 2026 02:00 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2026 02:02 AM (IST)

नीट यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में ईओयू को लखीसराय जेल में बंद 29 आरोपितों की 72 घंटे की रिमांड मिल गई है। 

आर्थिक अपराध इकाई। (जागरण)

आर्थिक अपराध इकाई। (जागरण)

HighLights

  1. ईओयू को 29 आरोपितों की 72 घंटे की रिमांड मिली।

  2. पटना में शुक्रवार से होगी फर्जीवाड़े के आरोपितों से पूछताछ।

  3. जांच में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

जागरण टीम, पटना। नीट यूजी पुनर्परीक्षा परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को लखीसराय मंडल कारा में बंद 30 में से 29 आरोपितों की रिमांड मिल गई है।

गया के एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष का छात्र विवेक कुमार न्यायालय की अनुमति से परीक्षा में शामिल होने गया है। इसी कारण उसे रिमांड प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।

72 घंटे की मिली रिमांड

इन सभी 29 आरोपितों की 72 घंटे की रिमांड मिली है। इस दौरान ईओयू की टीम पटना में इन सभी से पूछताछ करेगी। शुक्रवार से औपचारिक पूछताछ शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत से अनुमति मिलने के बाद गुरुवार शाम तक रिमांड की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हुई।

रिमांड अवधि 12 जुलाई की शाम तक रहेगी, जिसके बाद सभी आरोपितों को फिर से मंडल कारा भेजा जाएगा। किऊल और कबैया थाने में दर्ज तीन मामलों के अनुसंधान पदाधिकारियों के आवेदन पर अदालत ने रिमांड की अनुमति दी है।

इधर, देर शाम लखीसराय में ही उपलब्ध कराए गए सुरक्षित स्थान पर रिमांड पर लिए गए सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

इन सभी से फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क, साल्वर गिरोह, फरार आरोपितों, आर्थिक लेन-देन, परीक्षा केंद्रों से जुड़े लोगों तथा अन्य संदिग्ध कड़ियों की गहन पड़ताल की जाएगी।

हो सकते हैं कई खुलासे

जांच टीम को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। बुधवार को जिन आरोपितों की चिकित्सकीय जांच नहीं हो सकी थी, उनकी जांच गुरुवार को पूरी की गई।

पूरी प्रक्रिया के दौरान तीनों मामलों के अनुसंधान पदाधिकारी डीएसपी मिथिलेश जायसवाल, अशोक कुमार और महेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बिहार: नीट पेपर लीक के बाद डिप्रेशन में थी 3 दिनों से लापता छात्रा, घर के पास कुंए में मिला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।