विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार: नीट पेपर लीक के बाद डिप्रेशन में थी 3 दिनों से लापता छात्रा, घर के पास कुंए में मिला शव

Published: Tue, 07 Jul 2026 12:42 PM (IST)

मुंगेर के कल्याणचक गांव में तीन दिनों से लापता 20 वर्षीय छात्रा संध्या कुमारी का शव घर के पास कुएं ...और पढ़ें

घटनास्थल की जांच करती पुलिस

घटनास्थल की जांच करती पुलिस

HighLights

  1. मुंगेर में तीन दिन से लापता छात्रा का शव कुएं में मिला।

  2. परिवार ने नीट पेपर लीक से तनाव को मौत का कारण बताया।

  3. पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में मंगलवार को उस समय मातम पसर गया, जब तीन दिनों से लापता 20 वर्षीय छात्रा संध्या कुमारी का शव घर के समीप स्थित कुएं से बरामद हुआ। 

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। 

पेपर लीक होने के बाद तनाव में थी छात्रा

पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या उनकी इकलौती बेटी थी। परिवार में उसके दो भाई हैं। संध्या पढ़ाई में काफी मेधावी थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर दो बार नीट परीक्षा में शामिल हुई थी। 

स्वजन का कहना है कि दोनों बार परीक्षा पेपर लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित होने से वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। उनका दावा है कि पांच जुलाई की सुबह करीब चार बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वापस नहीं लौटी। 

घर के पास कुंए में मिला शव

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी। मंगलवार को घर के समीप स्थित कुएं में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

WhatsApp Image 2026-07-07 at 11.58.50 AM

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत पहले ही दर्ज कराई गई थी। 

कुएं से शव बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया स्वजन का कहना है कि छात्रा ने स्वयं कुएं में छलांग लगाई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा मुंगेर का सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली को पेट्रोल बम से दहलाने की साजिश नाकाम