विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लगातार चौथी बार MLC बने नीरज को नीतीश कुमार ने दी खास सलाह, पटना में जीत के बाद हुई पहली मुलाकात

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:34 PM (IST)

नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार से मुलाकात की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नीरज कुमार ने पटना स्नातक सीट से चौथी जीत दर्ज की।

  2. नीतीश कुमार ने उन्हें जनसेवा जारी रखने की सलाह दी।

  3. जदयू ने जीत को सुशासन और विकास का प्रमाण बताया।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Patna MLC Election Result 2026) से लगातार चौथी जीत दर्ज करने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की।

नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। नीतीश कुमार ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा ‘न्याय के साथ विकास’ के मूलमंत्र के अनुरूप जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जनता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का कहा।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार सिंह, छात्र जदयू के पूर्व अध्यक्ष राधे श्याम व अन्य नेतागण उपस्थित थे।

इसके बाद नीरज कुमार प्रदेश जदयू मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। नीरज ने अपनी जीत का श्रेय नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत की विकासपरक जोड़ी को दिया।

सुशासन और विकास पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण: उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार सहित एनडीए के सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रबुद्ध मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह विजय हमारे सर्वमान्य नेता एवं ‘विकास पुरुष’ नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बीते 20 वर्षों के दौरान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार लाने तथा शिक्षकों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन कार्यों के प्रति मतदाताओं में एनडीए के पक्ष में खासा उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम उसी विश्वास को प्रमाणित करता है। बिहार के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी मतदाताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत की जोड़ी पर भी भरोसा जताया है। यह जनसमर्थन बिहार को प्रगति के नए आयामों तक ले जाने के एनडीए के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result: BJP के NK यादव की सबसे बड़ी जीत, बिहार की 8 सीटों पर कौन कितने अंतर से जीता? 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: शिक्षक सीटों पर नए चेहरों का कब्जा, स्नातक में दिग्गजों ने बचाई अपनी साख