विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election Result: BJP के NK यादव की सबसे बड़ी जीत, बिहार की 8 सीटों पर कौन कितने अंतर से जीता? 

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:12 PM (IST)

Bihar MLC Winners List 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 की 8 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। बीजेपी ...और पढ़ें

Bihar MLC Winners List 2026

Bihar MLC Winners List 2026

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar MLC chunav result 2026: बिहार विधानपरिषद चुनाव 2026 की सभी 8 सीटों के परिणाम आ गए हैं। इनमें से एनडीए ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

NDA में शामिल 3 पर बीजेपी और 1 सीट जदयू ने जीती है। वहीं, INDIA गठबंधन को मात्र 1 सीट मिली है, जो राजद ने जीती है। इसके अलावा, जनसुराज ने भी 1 सीट और निर्दलियों को 2 सीटों पर जीत मिली है।

कोसी स्नातक सीट में सबसे बड़ी जीत हुई है। यहां पर भाजपा के डॉ. NK यादव ने राजद प्रत्याशी को 10,026 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जहां जन सुराज के सुरेश राय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मदन मोहन झा को महज 324 वोटों के अंतर से हराया। इस स्टोरी में चुनाव (Bihar vidhan parishad chunav) जीतने वाले सभी प्रत्याशियों के नाम और जीत का अंतर बताया जा रहा है।

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 - विजेता एवं जीत का अंतर

क्र.सं. सीट का नाम विजयी प्रत्याशी पार्टी जीत का अंतर (मार्जिन) 
1 कोसी स्नातक डॉ. एन.के. यादव भाजपा (BJP) 10,026 
2 सारण शिक्षक राहुल राज निर्दलीय (IND.) 1,815  
3 पटना शिक्षक डॉ. संजीव सिंह राजद (RJD) 1,057  
4 तिरहुत शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा (BJP) 594  
5 दरभंगा शिक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद राय जन सुराज (JSP) 324  
6 पटना स्नातक नीरज कुमार जदयू (JDU)  4,655 
7 तिरहुत स्नातक बंशीधर ब्रजवासी निर्दलीय (IND.) 9147
8 दरभंगा स्नातक सर्वेश कुमार भाजपा (BJP) 1500 से आगे 

यह भी पढ़ें- पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज का लगातार चौथी बार कब्जा, RJD और जन सुराज का क्या हुआ?