विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज का लगातार चौथी बार कब्जा, RJD और जन सुराज का क्या हुआ?

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:39 PM (IST)

नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार ...और पढ़ें

पटना स्नातक निर्वाचन सीट से विजयी जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को प्रमाण पत्र देते प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार।

पटना स्नातक निर्वाचन सीट से विजयी जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को प्रमाण पत्र देते प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार।

HighLights

  1. नीरज कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

  2. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी थे।

  3. राजद के दिलीप कुमार को 4,655 मतों से हराया।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ बरकरार रखी।

चुनाव परिणाम के अनुसार, नीरज कुमार को कुल 19,930 मत मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार को 15,275 मत प्राप्त हुए।

इस तरह नीरज कुमार ने 4,655 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह को 11,278 मत मिले।

चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी असद उल्लाह खां को 971 मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. हिमांशु कुमार पटेल को 137 मत मिले। इसके अलावा विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई।

लगातार चौथी जीत के साथ नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी स्थिति कायम रखी है। अब इस जीत को स्नातक मतदाताओं के बीच उनके समर्थन के संदर्भ में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: शिक्षक सीटों पर नए चेहरों का कब्जा, स्नातक में दिग्गजों ने बचाई अपनी साख

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: सीटें 8, प्रत्याशी 15 और जीत सिर्फ एक की; महागठबंधन के चुनावी गणित में कहां हुई गड़बड़ी?