विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election: 8 सीटों पर बागियों ने बढ़ाई NDA की टेंशन, CM सम्राट चौधरी ने बनाई डैमेज कंट्रोल की रणनीति

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:30 PM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव में मतों के बिखराव को रोकने और बागियों को साधने के लिए एनडीए ने रणनीति बनाई ...और पढ़ें

एनडीए की बैठक करते मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी। सौ-आईपीआरडी

एनडीए की बैठक करते मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी। सौ-आईपीआरडी

HighLights

  1. एनडीए ने विधान परिषद चुनाव में मतों का बिखराव रोकने की रणनीति बनाई।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बागियों को साधने पर चर्चा हुई।

  3. 9 अक्टूबर तक नामांकन वापसी और उसके बाद एनडीए की बैठक तय।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद चुनाव में स्नातक एवं शिक्षक कोटे की आठों सीट पर एनडीए के मतों में बिखराव को रोकने के लिए बुधवार की शाम बागियों को साधने की रणनीति बनी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में लोक सेवक आवास में हुई बैठक में तय हुआ कि सभी दल अपने-अपने बागियों को नौ अक्टूबर से पहले नामांकन वापस करना सुनिश्चित करें।

सीएम ने नौ अक्टूबर को बुलाई एनडीए विधान मंडल दल की बैठक

विदित हो कि नौ अक्टूबर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। साथ ही शुक्रवार की शाम में नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के उपरांत चार बजे से एनडीए विधान मंडल दल की बैठक बुलाई गई है।

इसके साथ ही एनडीए के पांच दलों के नेताओं को आवश्यकता के अनुसार प्रत्याशियों से साथ विचार-विमर्श कर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए बुलाने का प्रस्ताव भी मांगा गया।

एनडीए की बैठक दोनों उप मुख्यमंत्री के साथ पांचों दल के नेता हुए सम्मिलित

बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं पार्टी के विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया उपस्‍थ‍ित रहे। 

इनके अलावा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, रालोमो की ओर से पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अनिल कुमार, लोजपा (रा) की ओर से दो मंत्री संजय कुमार एवं संजय कुमार सिंह की सहभागिता रही।

यह भी पढ़ें- 8 सीटों पर बिहार MLC चुनाव का नया गणित, 152 उम्मीदवार बचे; 9 नवंबर को फिर बदलेगी तस्वीर!