विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 सीटों पर बिहार MLC चुनाव का नया गणित, 152 उम्मीदवार बचे; 9 नवंबर को फिर बदलेगी तस्वीर!

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:52 PM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 सीटों के लिए नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब 152 उम्मीदवार मैदान में ...और पढ़ें

बिहार विधान पर‍िषद चुनाव के लिए अब 152 उम्‍मीदवार। सांकेत‍िक तस्‍वीर

बिहार विधान पर‍िषद चुनाव के लिए अब 152 उम्‍मीदवार। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. 8 MLC सीटों पर अब 152 उम्मीदवार शेष।

  2. 9 नवंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि, तस्वीर होगी साफ।

  3. दरभंगा शिक्षक, पटना स्नातक सीटों पर कड़ा मुकाबला।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद चुनाव में शिक्षक कोटे की दरभंगा सीट पर अब भी सबसे अधिक 40 दावेदार हैं। वहां एक भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ।

बुधवार को निर्वाचन आयोग ने नामांकन-पत्रों की छंटनी की। शिक्षक कोटे की चार सीटों के लिए 4 और स्नातक कोटे की 4 सीटों के लिए आठ अभ्यर्थियों के नामांकन-पत्र दस्तावेज की कमी और साक्ष्य की त्रुटि के कारण निरस्त कर दिए गए।

सर्वाधिक नाम छंटे पटना स्नातक सीट पर

अब इन आठ सीटों के लिए 152 अभ्यर्थी शेष रह गए हैं। नौ नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है, उसी के साथ मैदान की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

इस चुनाव में सर्वाधिक चर्चा में दरभंगा (शिक्षक) के बाद पटना (स्नातक) सीट है। दरभंगा (शिक्षक) सीट से कांग्रेस के डाॅ. मदन मोहन चौथी जीत के लिए प्रयासरत हैं।

कांग्रेस ने की 5 नाम की घोषणा तो एक्‍शन में आया राजद 

राजद ने पहले यह सीट कांग्रेस के लिए निर्विघ्न छोड़ दी थी, लेकिन जब कांग्रेस ने अपने पांच प्रत्याशियों की घोषणा की, तो राजद ने यहां से कुमर राय को अपना प्रत्याशी बना दिया।

उसके बाद महागठबंधन का मतभेद चरम पर पहुंच गया। पटना (स्नातक) सीट पर जदयू के भीतर ही घमासान है। जदयू के नीरज कुमार हैट-ट्रिक लगाने की जुगत में हैं। 

लेकिन विधायक अनंत सिंह ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। अनंत का खुला समर्थन जन सुराज पार्टी के अनुज कुमार सिंह को है। इस सीट के लिए सर्वाधिक चार पर्चे निरस्त हुए हैं।

शिक्षक कोटे की सीटें

क्षेत्र अभ्यर्थी निरस्त शेष
पटना 22 3 19
सारण 19 0 19
दरभंगा 14 1 13
तिरहुत 11 0 11
कुल 66 4 62

स्नातक कोटे की सीटें

क्षेत्र अभ्यर्थी निरस्त शेष
दरभंगा 40 0 40
पटना 22 4 18
तिरहुत 20 3 17
कोसी 16 1 15
कुल 98 8 90

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव में 164 दावेदार, महागठबंधन में दोस्ताना संघर्ष तो NDA में भी खींचतान; 8 सीटों पर रोचक मुकाबला