विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी का बिहार दौरा: 21 नवंबर को वैशाली में NDA का शक्ति प्रदर्शन, राज्य को मिलेगा बड़ा पैकेज?

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM (IST)

एनडीए ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को वैशाली में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई है।

PM मोदी का बिहार दौरा: 21 नवंबर को वैशाली में NDA का शक्ति प्रदर्शन

PM मोदी का बिहार दौरा: 21 नवंबर को वैशाली में NDA का शक्ति प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, पटना। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एनडीए की पटना जिला-स्तरीय संयुक्त बैठक हुई। ‎उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने की रणनीति बनाई गई। ‎

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को बिहार में नवगठित एनडीए सरकार का एक वर्ष पूरा होगा। इस उपलक्ष्य में 21 नवंबर को वैशाली जिला के राजापाकर प्रखंड स्थित जाफरपट्टी में विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रधानमंत्री की उपस्थित उस आयोजन को विशेष बनाएगी।

एनडीए के कोर ग्रुप ने तय किया है कि सभी घटक दल मिलकर कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाएंगे। ‎इसके लिए 11, 12 और 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर तथा 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह बैठक उन लोगों को स्पष्ट संदेश है, जो एनडीए को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाते हैं। बिहार में एनडीए पूरी एकजुटता और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है। ‎एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करें।

उन्होंने कहा कि किसी नेता का सच्चा स्वागत केवल सभा में भीड़ जुटाने से नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने से होता है। 21 नवंबर को पूरे बिहार में उत्सव जैसा वातावरण बनना चाहिए।

जदयू की ओर से मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटें, ताकि प्रधानमंत्री प्रसन्न होकर बिहार के लिए और बड़ी योजनाओं की घोषणा करें।

'हम' के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि एनडीए की शक्ति उसकी एकजुटता और साझा विकास संकल्प में है। यह कार्यक्रम बिहार के विकास और औद्योगिक संभावनाओं को नई पहचान देगा।

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एकजुटता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटेंगे।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय और एकजुटता है। भाजपा की बिहार इकाई के सह-प्रभारी रोहन गुप्ता, मंत्री राम कृपाल यादव, संजय कुमार गांधीजी, संजीव चौरसिया, नीरज कुमार आदि बैठक में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में 24 नवंबर को मनेगा 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद', जदयू ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बाद टूट जाएगा JDU? PK के दावे पर मंत्री रामकृपाल यादव ने दिया करारा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।