Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: आरा में बदमाश हुए बेखौफ, दिनदहाड़े युवक पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग; मौके पर मौत

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 11:50 AM (IST)

    आरा में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को कुल 6 जगहों पर गोलियां लगी हैं। मृतक ऑटो चलाने का काम करता था हत्या के बाद इस मामले के पुराने विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    जागरण संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहीपुर अखाड़ा मोहल्ला में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवक को लगी 6 गोलियां

    मृतक 19 वर्षीय गोलू कुमार भलुहीपुर निवासी वकील यादव का पुत्र था। मृतक के शरीर में एक गोली बाएं साइड सिर, एक पीछे, एक गोली बाएं साइड कंधे पर, दाएं साइड कमर एवं पेट सहित कुछ 6 जगहों पर लगी है। मृतक पेशे से ऑटो चालक था, इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर पांच -छह की संख्या में थे।

    रोते-बिलखते स्वजन।

    आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इस दौरान सदर एएसपी परिचय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। करीब चार-पांच महीने पहले भी युवक के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

    एक दिन पूर्व दी गई थी जान से मारने की धमकी

    मृतक के स्वजन मनीष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के लड़के से युवक की मारपीट हुई थी, जिसके बाद उनके द्वारा गोलू समेत दो लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी।

    इस बात को लेकर गोलू अक्सर उन लोगों से केस खत्म करने की बात बोलता था। इस बात को लेकर बुधवार की देर शाम उन लोगों से झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के दौरान गोली मारने की धमकी भी दी गई थी।

    घर से पशु मेला जाने के लिए निकला था गोलू

    गुरूवार की सुबह अपने घर से गाय खरीदने के लिए मां से करीब दो लाख रुपए लेकर गड़हनी पशु मेला जाने के लिए निकला था। इस बीच मोहल्ला के अखाड़ा के पास आकर क्रिकेट खेल रहे लड़कों को देखने लगा।

    तभी पांच से छह की संख्या में आए आरोपितों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर छह गोली उसके शरीर में उतार दी। गोली मारने के बाद सभी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हत्या में कुछ लड़कों का नाम सामने आया है। एक टीम बनाकर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हत्या के पीछे पूर्व विवाद की बात सामने आ रही है। जल्द से ही इसका उद्भेदन कर दिया जाएगा। मृतक अपने के भाई दीपक एवं एक बहन प्रियांशु से बड़ा था। घर में मां लाली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    राज, भोजपुर एसपी

    ये भी पढ़ें

    GF की शादी की खबर से बौखला गया युवक, प्रेमिका और उसकी मां को मारी गोली; खुद भी कर ली सुसाइड

    पति से तलाक लेने के लिए पत्नी ने निकाली गजब तरकीब, लव मैरिज में आए ट्विस्ट से पुलिस भी हैरान!