विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली सब्सिडी पर NDA ने जनता को ठगा! मुकेश सहनी का तीखा हमला, UP चुनाव और नोटबंदी पर भी केंद्र को घेरा

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:58 AM (IST)

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर NDA सरकार पर जनता को धोखा देने ...और पढ़ें

मुकेश सहनी (फाइल फोटो)

मुकेश सहनी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिजली सब्सिडी पर NDA सरकार को जनता को धोखा देने का आरोप।

  2. निषाद आरक्षण न मिलने पर भाजपा के खिलाफ काम करने की चेतावनी।

  3. नोटबंदी और घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर एनडीए सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बिहारवासियों से वादे किए गए, जबकि सरकार को पहले से पता था कि राज्य की आर्थिक स्थिति छह हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देने की नहीं है। 

अखिलेश यादव की सरकार बनाने की इच्छा

कहा कि निषाद आरक्षण के लिए यूपी के 12 हजार से अधिक गांवों में अभियान चल चुका है। 2027 के चुनाव से पहले आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा को हराने के लिए काम करेंगे। 15 दिसंबर के बाद पार्टी अपना राजनीतिक फैसला लेगी। उन्होंने अखिलेश यादव की सरकार बनाने की इच्छा भी जताई। 

उन्होंने कहा कि दस साल पहले हुई नोटबंदी से आम लोगों को परेशानी हुई, लेकिन रोजगार और भ्रष्टाचार के मोर्चे पर कोई सफलता नहीं मिली। तीन लाख कंपनियां बंद होने से करीब 60 लाख लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ। उन्होंने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी केंद्र को घेरा।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की किताब पर रविशंकर प्रसाद का हमला, पूछा- बाबरी विध्वंस पर आंसू आए तो 1984 और गोधरा पर चुप्पी क्यों?


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।