Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मोदी सरकार की साजिश नाकाम...', झारखंड में CM चंपई के विश्वास मत हासिल करने पर बोली RJD

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 02:34 PM (IST)

    RJD On Jharkhand Politics राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड सरकार को अस्थिर करने की जो साजिश रची वह नाकाम हो चुकी है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए ईडी जैसी जांच एजेंसी की मदद के बाद भी भाजपा अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकी।

    Hero Image
    'मोदी सरकार की साजिश नाकाम...', झारखंड में CM चंपई के विश्वास मत हासिल करने पर बोली RJD

    राज्य ब्यूरो, पटना। झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी नई सरकार के भविष्य को लेकर पिछले 48 घंटे से जो कयास लग रहे थे उस पर सोमवार को विराम लग गया। झारखंड की चंपई सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त कर लिया है। सरकार को 47 वोट हासिल हुए जबकि विरोध में 29 वोट डाले गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में सरकार के विश्वास मत प्राप्त करने के बाद राजद ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि झारखंड में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करनेवालों को भरपूर जवाब मिल गया है।

    'केंद्र की मोदी सरकार ने...'

    राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड सरकार को अस्थिर करने की जो साजिश रची वह नाकाम हो चुकी है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए ईडी जैसी जांच एजेंसी की मदद के बाद भी भाजपा अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकी।

    'झारखंड में इनकी दाल नहीं गली'

    दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि देश मे जबसे भाजपा की सरकार आई है वह जहां भी इनकी सरकार नहीं उन प्रदेशों में जांच एजेंसियों की मदद लेकर उस सरकार को अस्थिर करने की साजिश करती है। इसके अनेक उदाहरण मौजूद हैं, लेकिन झारखंड में इनकी दाल नहीं गली।

    दोनों नेताओं ने कहा कि मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने वाली और केंद्रीय एजेंसियों की मदद लेकर अस्थिरता फैलाने वाली भाजपा की सरकार को हर जगह से अब मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। यह जब-जब साजिश करेंगे उनकी साजिश इसी प्रकार असफल की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: '...बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा; ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: ये तीन विधायक क्यों नहीं गए हैदराबाद? बगावत की तैयारी तो नहीं! इस कांग्रेस विधायक ने कर दिया क्लियर