विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परिसीमन के बाद पत्नी बनेगी MLA, मैं लडूंगा लोकसभा चुनाव'; पटना में मनेर विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा एलान

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:48 PM (IST)

मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहटा में एक समारोह में अपनी भावी राजनीतिक रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और वे खुद लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।

तिलक समारोह में शामिल हुए भाई वीरेद्र। जागरण

तिलक समारोह में शामिल हुए भाई वीरेद्र। जागरण

HighLights

  1. मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने भविष्य की राजनीतिक योजना बताई।

  2. परिसीमन के बाद पत्नी को विधानसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा।

  3. विधायक खुद लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में।

संवाद सूत्र, बिहटा। बिहटा नगर परिषद क्षेत्र के अमहरा में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने अपनी भावी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की कुंडली में विधायक बनने का योग है, इसलिए नए परिसीमन के बाद वे पत्नी को विधानसभा का चुनाव लड़ाएंगे, जबकि खुद लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। उनके इस बयान के बाद समारोह में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

विधायक भाई वीरेंद्र ने कुंडली और ग्रहों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पत्नी के विधायिका बनने का योग प्रबल है। इसी आधार पर परिवार ने भविष्य में पत्नी को विधानसभा और उन्हें खुद सांसद का चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे। चुनाव चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का, उनका उद्देश्य जनता के हितों के लिए काम करना है।

यह भी पढ़ें- बिहार में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के फैन मीट में बवाल, 15 पुलिस जवान घायल; दारोगा का सिर फूटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।