यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार पॉलिटिक्स की बड़ी खबर; नीतीश कुमार होंगे 'शॉक'! लालू यादव ने चुनाव से पहले कर दिया 'खेला'
सर्व लोकहित समाज पार्टी ने बिहार के चारों उपचुनाव क्षेत्रों में महागठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर मौर्य ने राजद के प्रदेश कार्यालय में प्रेस-वार्ता कर इसकी घोषणा की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को मजबूती मिलेगी।

HighLights
- महागठबंधन को मिला सर्व लोकहित समाज पार्टी का बिना शर्त समर्थन
- जगदानंद बोले, कष्ट झेलने के बावजूद लालू ने उन्माद और विद्वेष पैदा करने वालों से कभी समझौता नहीं किया
राज्य ब्यूरो, पटना। सर्व लोकहित समाज पार्टी ने उपचुनाव वाले चारों विधानसभा क्षेत्रों में बिना शर्त महागठबंधन के समर्थन की घोषणा की है। बुधवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में प्रेस-वार्ता कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर मौर्य ने इसकी घोषणा की। उनकी इस पहल को प्रशंसनीय बताते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इससे सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को मजबूती मिलेगी।
जगदानंद ने कहा कि सरकार के स्तर से उन्माद को बढ़ावा दिया जाना उचित नहीं। इस तरह देश को कमजोर किया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव ने अपने विचारों और कार्यों से सभी वर्गों को एकजुट रखा और देश की गंगा-जामुनी संस्कृति की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
'चाहे कितना भी कष्ट सहना पड़ा हो...'
उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जितना भी कष्ट सहना पड़ा हो, लेकिन लालू कभी उन्माद और विद्वेष पैदा करने वाली शक्तियों के सामने नहीं झुके। प्रेस-वार्ता में उदय नारायण चौधरी, एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।
'भाजपा से सटोगे, तो...'
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 'भाजपा में सटोगे, तो आरक्षण से कटोगे'। यह बात सभी पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को याद रखनी चाहिए। लड़ाई बड़ी है और यह तब तक चलेगी, जब तक देश से सांपद्रायिक शक्तियों को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता।
सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य के साथ पार्टी के दर्जनों नेताओं-कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार और चुनाव अभियान चलाने का संकल्प लिया।
अपहरण के मामले में बिहार टॉप-थ्री राज्यों में : चित्तरंजन
मधेपुरा जिला में स्कूल बस से आठ वर्षीय छात्र मयंक के अपहरण पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने गहरी चिंता प्रकट की है। मंगलवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि अपहरण जैसी आपराधिक घटनाएं भी अब बिहार के लिए सामान्य बात हो गई है। आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण सरकार के बूते से बाहर हो चुका है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बता रही कि अपहरण के मामले में बिहार टॉप-थ्री राज्यों में हैं।
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद बिहार का स्थान है। तीनों भाजपा व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा शासित राज्य हैं। आंकड़ों से उन्होंने अपने आरोप को पुष्ट किया है। राष्ट्रीय स्तर पर अपहरण का प्रतिशत 7.8 है, जबकि बिहार में यह 9.4 प्रतिशत है।