विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election के चलते बिहार में बड़े पैमाने पर होगा CO का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी गई फाइल

Published: Tue, 02 Jan 2024 05:59 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 राज्य में बड़े पैमाने पर सीओ (अंचलाधिकारी) के तबादले की तैयारी हो गई है। राजस्व एवं ...और पढ़ें

बिहार में बड़े पैमाने पर होगा CO का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी गई फाइल। (फाइल फोटो)
बिहार में बड़े पैमाने पर होगा CO का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी गई फाइल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चुनाव आयोग के निर्देश और विभागीय प्रोन्नति के कारण तत्काल तबादला करने की आई नौबत
  2. जून में गड़बड़ी के बाद रोक दिया गया था तबादला

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में बड़े पैमाने पर सीओ (अंचलाधिकारी) के तबादले की तैयारी हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सूची तैयार कर ली है। फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी गई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही तबादले का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

यह मामला इस साल जून से अटका हुआ है। जून में सीओ एवं समकक्ष पदों के चार सौ से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया था। गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप पर तबादले रद कर दिए गए। तब से नए आदेश की प्रतीक्षा हो रही है।

चुनाव आयोग ने राज्‍य सरकार को दिए नि‍र्देश

समझा जाता था कि अब तबादले जून में ही होंगे, लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश और विभागीय प्रोन्नति के कारण तत्काल इसकी जरूरत हो गई है। इसबीच, चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन अनिवार्य हो गया है।

सीओ निर्वाची अधिकारी तो नहीं होते हैं, लेकिन विधि व्यवसा सहित चुनाव से जुड़े अन्य कई कार्यों में उनकी भूमिका होती है। इसलिए 31 जनवरी 2024 तक जिनका कार्यकाल तीन साल पूरा हो रहा है या 30 2024 जून तक तीन साल पूरा होगा, ऐसे अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे।

इसके अलावा राजस्व सेवा के अधिकारियों को हाल में मिली प्रोन्नति के कारण भी सीओ का तबादला-पदस्थापन अपरिहार्य हो गया है। 70 से अधिक सीओ को डीसीएलआर के पद पर प्रोन्नति दी गई है।

इतनी ही संख्या में राजस्व अधिकारियों को सीओ के पद पर प्रोन्नत किया गया है।इन नव प्रोन्नत अधिकारियों को भी नई जगह जाहिए।

बिहार लोकसेवा आयोग से नव चयनित राजस्व सेवा के अधिकारी भी राजस्व अधिकारी के पद पर तैनाती की प्रतीक्षा में हैं। राज्य में अंचलों की संख्या 534 है। अनुमान है कि इसी महीने आधे से अधिक अंचलों में नए सीओ तैनात कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -

Ayodhya Ram Mandir: नीतीश कुमार क्‍या 22 जनवरी को अयोध्‍या आएंगे? मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य ने कहा- हम तो मिलने गए थे लेकिन वह...

'ED-CBI अब हाइपर एक्टिव होंगी', RJD सांसद ने तेजस्वी-ममता और केजरीवाल का लिया नाम, एजेंसियों की कार्रवाई पर BJP को खूब घेरा