विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: बिहार में पहले दौर के चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में डटे, सर्वाधिक 14 उम्मीदवार गया में आजमाएंगे भाग्य

Published: Wed, 03 Apr 2024 04:00 AM (IST)

बिहार में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण में गया औरंगाबाद नवादा और जमुई में ...और पढ़ें

बिहार में पहले दौर के चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में डटे, सर्वाधिक 14 उम्मीदवार गया में आजमाएंगे भाग्य
बिहार में पहले दौर के चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में डटे, सर्वाधिक 14 उम्मीदवार गया में आजमाएंगे भाग्य

HighLights

  1. चार क्षेत्रों में नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त
  2. नाम वापसी के अंतिम दिन मात्र एक अभ्यर्थी ने गया में वापस लिया नामांकन
  3. औरंगाबाद में नौ, नवादा में आठ, गया में 14, जमुई में सात प्रत्याशी ठोकेंगे ताल

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण में गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में मतदान होगा। इन चारों संसदीय क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की छंटनी का काम 30 मार्च को पूरा हो गया था।

इसके बाद दो अप्रैल को नामांकन वापसी की तिथि भी समाप्त हो गई। इसमें गया में सिर्फ एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया। इसके बाद गया में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

औरंगाबाद में नौ, नवादा में आठ और जमुई में सात प्रत्याशी ताल ठोकने के लिए अड़े हुए हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

2019 की तुलना में गया में एक प्रत्याशी अधिक 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2019 की तुलना में इस बार गया में एक और नवादा में दो प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। औरंगाबाद में पिछले लोकसभा चुनाव के बराबर ही नौ प्रत्याशी हैं। जमुई में इस बार दो प्रत्याशियों की संख्या घट गई है। पिछले चुनाव में नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार सात ही लड़ रहे हैं।

य‍ह भी पढ़ें -

Bihar Politics: 'भाजपा धर्म को देखकर...', टिकट ना मिलने पर बोले शाहनवाज हुसैन; PM मोदी का लिया नाम

Ajay Nishad का 'कमल' से मोहभंग, अब इस सांसद पर टिकी निगाहें; BJP का दूसरा विकेट भी गिरेगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।