विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना मरीन ड्राइव पर अब दिखेगा राम विलास पासवान का नाम? गोलंबर को लेकर उठी बड़ी मांग

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:17 PM (IST)

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पटना के जेपी गंगा पथ पर एक प्रमुख गोलंबर का नाम पद्म भूषण राम विलास ...और पढ़ें

मरीन ड्राइव पटना

मरीन ड्राइव पटना

HighLights

  1. लोजपा (रामविलास) ने पटना मरीन ड्राइव पर मांग रखी।

  2. गोलंबर का नाम राम विलास पासवान के नाम पर हो।

  3. उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा भी स्थापित करने का आग्रह।

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पटना के जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव के एक प्रमुख गोलंबर का नामकरण पद्म भूषण श्रद्धेय राम विलास पासवान के नाम पर करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने गोलंबर पर उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा लगाने का भी आग्रह किया है।

पार्टी के बिहार प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और राष्ट्रीय महासचिव सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर यह मांग रखी।

करीब पांच दशक का सार्वजनिक जीवन याद किया

पार्टी नेताओं ने कहा कि राम विलास पासवान सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज थे। उनका करीब पांच दशक का सार्वजनिक जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।

नेताओं का कहना है कि मरीन ड्राइव जैसे प्रमुख स्थान पर उनके नाम पर गोलंबर और आदमकद प्रतिमा स्थापित करना उनके सार्वजनिक योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

मुख्यमंत्री के सामने रखी मांग, फैसले की उम्मीद

मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी की मांग को गंभीरता से सुना है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार इस प्रस्ताव पर सकारात्मक और सार्थक निर्णय लेगी।

मरीन ड्राइव के प्रमुख गोलंबर के नामकरण और प्रतिमा लगाने की यह मांग अब सरकार के निर्णय पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें- ‍‍Bihar News: JDU का भी होगा 'नीतीशकरण', संजय झा बोले- अब 'जनता दल यूनाइटेड' नहीं; 'जनता दल नीतीश' कर दीजिए नाम