JDU का भी होगा 'नीतीशकरण', संजय झा बोले- अब 'जनता दल यूनाइटेड' नहीं; 'जनता दल नीतीश' कर दीजिए नाम
बिहार में JDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' करने की मांग ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। संजय झा ...और पढ़ें

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा
HighLights
संजय झा ने JDU का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा।
पार्टी का नया नाम 'जनता दल नीतीश' करने की मांग।
बख्तियारपुर को 'नीतीशपुर' करने की मांग भी सुर्खियों में।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में इन दिनों नाम बदलने का मुद्दा कुछ ज्यादा ही गरम है। पहले बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग उठी और अब बात सीधे JDU के नाम तक पहुंच गई है।
खगड़िया में सभा को संबोधित करते हुए JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से ऐसी मांग कर दी, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
संजय झा ने आग्रह किया कि जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ कर देना चाहिए। यानी पार्टी के नाम में भी अब नीतीश कुमार की एंट्री की मांग सामने आ गई है।
पहले शहर का नाम, अब पार्टी का नाम!
बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। मंत्री संतोष सुमन ने भी यह मांग उठाई थी।
इसी बीच संजय झा का बयान सामने आया तो सियासी चर्चा को जैसे नया मसाला मिल गया। अब सवाल यही है कि बिहार में नाम बदलने की यह राजनीति आखिर कहां तक जाएगी?
अगर बख्तियारपुर ‘नीतीशपुर’ हुआ और JDU ‘जनता दल नीतीश’ बनी, तो सियासत में नीतीश नाम का ब्रांड और भी बड़ा हो जाएगा।
संजय झा ने क्यों उठाई ‘जनता दल नीतीश’ की बात?
खगड़िया की सभा में संजय झा ने नीतीश कुमार के योगदान का जिक्र करते हुए पार्टी के नाम में उनका नाम जोड़ने की बात कही।
उनका कहना था कि JDU को अब ‘जनता दल नीतीश’ के नाम से जाना जाना चाहिए। उन्होंने यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह के तौर पर रखी।
बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या JDU के नाम को लेकर सचमुच कोई बड़ा बदलाव होने वाला है या यह नीतीश कुमार के राजनीतिक योगदान को लेकर दिया गया प्रतीकात्मक बयान है?
‘JDU’ से ‘JDN’ तक... सियासत में नया शॉर्ट फॉर्म भी आएगा?
अगर संजय झा की मांग को पार्टी मंजूरी दे देती है तो जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ हो सकता है।
यानी जिस पार्टी को अब तक JDU के नाम से जाना जाता है, उसके नाम में सीधे नीतीश कुमार की पहचान जुड़ जाएगी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजेदार चर्चाओं का दौर भी शुरू होना तय माना जा रहा है।
बिहार की राजनीति में वैसे भी नाम और पहचान का अपना अलग महत्व है। ऐसे में संजय झा का यह बयान आने वाले दिनों में सियासी बहस को और हवा दे सकता है।
यह भी पढ़ें- बख्तियारपुर का बदलेगा नाम! मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखा प्रस्ताव, कहा- 'नीतीशपुर' करें
