Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • AI बूटकैंप
  • Mutual Funds मास्टरी
  • नेपाल बाढ़
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Nagar Nigam Election 2022 Result Live: पटना की मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर बनीं रश्मि, उत्तर बिहार के छह नगर निगमों में महिलाओं के हाथ में कमान

Bihar Municipal Election Result Live: राज्य में दूसरे चरण के निकाय चुनावों की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब लोगों को परिणाम का इंतजार है। 28 दिसंबर को दूसरे चरण में 68 नगरपालिका के लिए 68 मुख्य वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद और 1529 वार्ड पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई थी। 30 दिसंबर को चुनावी परिणाम आएंगे।

By Yogesh SahuFri, 30 Dec 2022 09:00 PM (IST)
News Article Hero Image

LIVE Bihar Nagar Nikay Chunav Parinaam 2022 : पटना, जागरण संवाददाता। राज्य में आखिरकार शुक्रवार दोपहर तक परिणाम आने के साथ ही नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आएगा। 28 दिसंबर को 1665 पदों के लिए मतदान हुआ है। 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई है। इसमें महिला प्रत्याशी 5973 और पुरुष प्रत्याशी 5154 हैं। वहीं, 14 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Live Muzaffarpur Nagar Nigam Election 2022 Result: मुजफ्फरपुर नगर निगम के आज आएंगे नतीजे, मतगणना से पहले सुरक्षा पुख्ता

Live Bhagalpur Nagar Nigam Election 2022 Result: भागलपुर नगर निगम में दिलचस्प मुकाबला, सुबह 8 से शुरू हुई मतगणना

Live Gaya Nagar Nigam Election 2022 Result: गया नगर निगम सहित फतेहपुर और डोभी में शुरू हुई मतगणना

Bihar Nagar Nigam Election 2022 Result Live:

30 Dec 20227:32:43 PM
आरा में इंदु मेयर और डिप्टी मेयर पूनम देवी

 आरा नगर निगम से इंदु देवी मेयर चुन ली गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरजू खातून को 22221 मतों से पराजित किया। इंदु देवी को 41912 मत मिले, वहीं आरजू खातून को 19691 मत हासिल हुए। डिप्टी मेयर के चुनाव में पूनम देवी ने 23607 मतों से जीत हासिल की। पूनम देवी को 40869 मत हासिल हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सलमा बेगम को 16662 वोट मिले।

30 Dec 20227:14:36 PM
उत्तर बिहार के छह नगर निगमों में महिलाएं बनीं मेयर

उत्तर बिहार के छह नगर निगमों में हुए चुनाव में सभी जगह महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ीं। कोई पुरुष मेयर नहीं बन सका। मुजफ्फरपुर, बेतिया और दरभंगा से मेयर और डिप्टी मेयर महिलाएं ही बनी हैं। मुजफ्फरपुर में निर्मला देवी साहू, नवगठित बेतिया से निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया, दरभंगा से अंजुम आरा, मोतिहारी से प्रीति गुप्ता, समस्तीपुर से अनिता राम और सीतामढ़ी रौनक जहां मेयर पद पर जीतीं। उपमेयर पद पर तीन महिलाएं जीतीं। ये मुजफ्फरपुर से डा. मोनालिसा, बेतिया से गायत्री देवी व दरभंगा से नाजिया हसन रहीं। इसके अलावा मोतिहारी से लालबाबू प्रसाद, समस्तीपुर से रामबालक पासवान और सीतामढ़ी आशुतोष कुमार डिप्टी मेयर बने।

आठ नगर पंचायतों में तीन जगह महिलाएं मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद

आठ नगर पंचायतों में हुए चुनाव में तीन जगहों पर महिलाएं मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद बनीं। इसमें बेतिया के लौरिया से सीता देवी मुख्य पार्षद व किशोरी देवी उप मुख्य पार्षद बनीं। समस्तीपुर के मुसरीघरारी से दिव्या कुमारी मुख्य पार्षद व मंजू उपमुख्य पार्षद तथा सिंघिया से मिंकू कुमारी मुख्य पार्षद व खुशबू देवी उप मुख्य पार्षद बनीं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता, मुरौल, दरभंगा के सिंहवाड़ा और भरवाड़ा, मोतिहारी के अरेराज से पुरुष जीते।

30 Dec 20226:45:52 PM
सीता साहू ने जीता पटना मेयर पद पर चुनाव

पटना नगर निगम निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि सीता साहू महापौर पद के लिए चुनाव जीत चुकी हैं। इंट्री का कार्य अंतिम चरण में है। 15 मिनट में पूरा हो जाएगा उसके बाद उनको प्रमाण पत्र दिया जाएगा सीता साहू एन कॉलेज पहुंच गई है। सीता साहू प्रमाण पत्र लेने के लिए एएन कॉलेज प्रांगण में पहुंची।

30 Dec 20226:11:11 PM
पटना की उपमहापौर बनीं रश्मि चंद्रवंशी
blog images

नवनियुक्त डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी अपने पति भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक के साथ।

पटना की उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी बन गई हैं। इन्हें 1.47 लाख 247 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर अंजना गांधी रहीं, इन्हें 1.37 लाख 294 वोट मिले हैं। अंजना शुरू से ही रश्मि का पीछा कर रही थीं। एक बार भी आगे नहीं जा पाईं और हार गईं।

महापौर पद के लिए मतगणना जारी

महापौर पद के लिए अभी मतगणना जारी है। पटना नगर निगम निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि अब तक चार लाख 76 हजार मतों की गिनती हो चुकी है। इसमें सीता साहू को 1.20 लाख 903 मत मिले हैं, जबकि मजहबी को 63 हजार 604 मत मिले हैं। विनीता सिंह बिट्टू को 50 हजार 288 मत मिले हैं।

30 Dec 20226:09:16 PM
एक घंटे में आ जाएगा पटना मेयर पद का परिणाम

पटना नगर निगम के 75 वार्ड में से 1 वार्ड से निर्विरोध विनय कुमार पप्पू विजयी हुए हैं। वार्ड 36 और 37 की मतगणना अंतिम चरण में है। डिप्टी मेयर और मेयर का मतगणना कार्य पूर्ण हो गया। अब मिलान किया जा रहा है। आधा घंटा में डिप्टी मेयर और एक घंटा बाद मेयर का परिणाम घोषित हो जाएगा। अब तक सीता साहू महापौर पद के लिए काफी आगे चल रही है जबकि उपमहापौर के रूप में रश्मि चंद्रवंशी आगे चल रही है यही दोनों विजयी हो सकती हैं। सीता साहू एक लाख 1137 वोट लाकर के प्रथम स्थान पर है। दूसरे स्थान पर मजहबी 55 हजार 84 वोट लाकर है।

30 Dec 20226:02:01 PM
सीतामढ़ी में रौनकजहां मेयर निर्वाचित, भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी

जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि सीतामढ़ी मेयर पद पर रौनक जहां निर्वाचित घोषित की गईं हैं। उन्हें 21562 वोट हासिल हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विशाल कुमार हैं उनको 18549 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि, तीसरे नंर पर सुवंश राय हैं उनको 11611 वोट हासिल हुए हैं। डीपीआरओ ने कहा कि मतों की गणना में कोई समस्या नहीं आई न रीकाउंटिंग जैसी बात हुई। हां, रिजल्ट में थोड़ा विलंब हुआ उसको लेकर लोगों का धैर्य टूटा और कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। रिजल्ट में बदलाव की बात का जिला प्रशासन पुरजोर खंडन करता है। अफवाह के जरिये भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह सीतामढ़ी के डीडीसी विनय कुमार की तरफ से रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है और न उनसे संपर्क स्थापित हो पा रहा है।

30 Dec 20225:24:44 PM
मुजफ्फरपुर : निर्मला देवी महापौर और डा. मोनालिसा उपमहापौर निर्वाचित
blog images

महापौर (दाएं) एवं उप महापौर एक-दूसरे को बधाई देती हुईं।

मुजफ्फरपुर नगर निगम के चुनाव में महापौर और उपमहापौर पद पर महिलाओं का कब्जा हो गया है। महापौर पद पर निर्मला देवी (साहू) विजयी हुई हैं। उन्होंने निवर्तमान महापौर राकेश कुमार को 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। वहीं मोनालिसा ने उपमहापौर पद पर 31 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने शब्बीर अहमद को पराजित किया।

भाजपा का दबदबा

निगम चुनाव में भाजपा ने निर्मला और डा. मोनालिसा को समर्थन दिया था। दोनों पद पर समर्थित उम्मीदवारों की जीत से भाजपा का निगम पर दबदबा कायम हो गया। वहीं कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी के समर्थित उम्मीदवार एवं निवर्तमान महापौर राकेश कुमार हार गए।

30 Dec 20225:17:44 PM
सासाराम नगर निगम में मेयर पद पर चुनी गईं काजल कुमारी

सासाराम नगर निगम (Sasaram Municipal Corporation, Sasaram Nagar Nigam, Sasaram Nagar Nikay) में मेयर पद के लिए काजल कुमारी 16709 मत प्राप्त कर विजेता बनी। निकटतम प्रदिद्वंदी चांदनी कुमारी को 13777 मत मिले। 2932 मत से काजल कुमारी जीत दर्ज की हैं। डिप्टी मेयर पद पर सत्यवंती देवी ने जीत दर्ज की हैं।इन्हें 29122 मत प्राप्त हुआ है। निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना तिवारी रहीं, जिन्हें 10869 मत मिला है। सत्यवंती देवी ने 18253 मत से जीत दर्ज की हैं।

30 Dec 20225:15:52 PM
पटना नगर निगम में महापौर पद पर सीता साहू आगे

पटना नगर निगम के महापौर पद के लिए सीता साहू काफी आगे निकल गई हैं। 83 हजार 199 वोट प्राप्त कर प्रथम स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर 48 हजार 234 लाकर मजहबी है। बिट्टू विनीता से 35 हजार 218 वोट लाकर तीसरे स्थान पर है। वार्ड संख्या 15 के पार्षद उर्मिला सिंह के पुत्र गोविंद सिंह इस बार चुनाव लड़ रहे थे। बुरी तरह से चुनाव हार गए हैं। विकास कुमार वार्ड 29 से अर्चना राय को हराए।

30 Dec 20224:47:50 PM
बलरामपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बने मु आरिफ

बलरामपुर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। मुख्य पार्षद के पद पर मु आरिफ ने करीबी जीत दर्ज की। वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर मोहमद्दीन विजयी रहे। मुख्य पार्षद के चुनाव में मु आरिफ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार दास को 91 मतों से हराया। मु आरिफ को 2051 मत प्राप्त हुए, वहीं दूसरे स्थान पर रहे अशोक कुमार दास को 1960 मत मिले।

उप मुख्य पार्षद के पद पर मोहमद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिनवती देवी को 128 मतों से पराजित किया। मोहमद्दीन को 2369 एवं मिनवती देवी को 2241 मत प्राप्त हुआ। वार्डपार्षद के पद पर वार्ड संख्या एक से अफसाना खातून ने रेहाना को दो मतों से हराया। वार्ड संख्या दो से जोहरमा, वार्ड संख्या तीन से गल्ली बोसाक, वार्ड चार से शाहेदा बेगम, पांच से तौसीफ अहमद, छह से यशोदा देवी, सात से लखेश्वर कुमार, आठ से संध्या देवी, नौ से जयंती देवी एवं वार्ड संख्या 10 से रहमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर जीत दर्ज की।

30 Dec 20224:26:58 PM
कटिहार : मेयर पद पर उषा अग्रवाल और डिप्टी मेयर पद पर मंजूर खान जीते

कटिहार नगर निकाय चुनाव (Katihar Nagar Nikay Chunav) में मेयर पद पर बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना महतो को 20514 मतों से पराजित किया। रामप्रकाश महतो राजद के कद्दावर नेता माने जाते हैं। दो बार सदर विधयक रहे, राजद के मुख्य सचेतक भी रहे। बरारी के जदयू विधयक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी पांचवें स्थान पर रहीं। डिप्टी मेयर पद पर मंजूर खान 2220 वोट से जीतने में सफल रहे। बजरंग दल की पृष्ठभूमि से आने वाले युवा पवन पोद्दार ने कड़ी टक्कर दी।

मंजूर खान पूर्व में भी डिप्टी मेयर रह चुके हैं। मेयर पद पर उषा अग्रवाल की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक अगले लोकसभा चुनाव में अशोक अग्रवाल भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार होंगे। बीजेपी में अंदरूनी विरोध और भितरघात के बाद भी अपनी पत्नी को जीत दिलाने में सफल रहे। उषा अग्रवाल गृहणी हैं। उनके पति की टॉप लाइन कार्य एजेंसी है। यह कंपनी पुल और सड़क निर्माण कार्य करती है। डिप्टी मेयर मंजूर खान उच्च मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।

30 Dec 20224:13:07 PM
मधेपुरा के नगर पंचायत बिहारीगंज मुख्य पार्षद पद का चुनावी परिणाम

Madhepura Nagar Panchayat Bihariganj

मुख्य पार्षद

विजेता : नीतू देवी : 4757 वोट
प्रतिद्वंदी : रंजू कुमारी : 1375 वोट

उपमुख्य पार्षद

विजेता : गुड़िया कुमारी : 3203 वोट
प्रतिद्वंदी : नीतू जायसवाल : 2643 वोट

30 Dec 20224:10:37 PM
सीतामढ़ी में डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम की फाइनल रिपोर्ट

सीतामढ़ी में डिप्टी मेयर पद पर आशुतोष कुमार जीते, उन्हें 11920 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे अमानुल्लाह को 9365 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे इरशाद अहमद को 8686 वोट मिले।

30 Dec 20223:59:37 PM
भागलपुर नगर निगम चुनाव अपडेट

Bhagalpur Nagar Nigam Chunav Update भागलपुर में वसुंधरा लाल ने जीत दर्ज की, हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। गजाला परवीन दूसरे और पूर्व मेयर सीमा साह तीसरे स्थान पर रहीं। पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन की जेठानी नसरीन बेगम ने पार्षद के चुनाव में जीत दर्ज की है। नसरीन वार्ड 47 से चुनाव में खड़ी हुई थीं।

बेगूसराय उप मेयर पद पर जीतीं अनीता देवी

1. अनीता देवी : 21188 जीतीं
2. रेखा देवी : 20508
3. जहाना बेगम : 12856
4. कुमुद देवी: 10129
5. अनीता कुमारी : 10104

30 Dec 20223:42:53 PM
मोतिहारी: प्रीति कुमारी बनी मोतिहारी की मेयर

मोतिहारी नगर निगम से मेयर पद पर प्रीति कुमारी ने जीत दर्ज की है। वहीं, उप मेयर पद पर लालबाबू प्रसाद विजयी हुए।

मेयर
प्रीती गुप्ता 27791 - विजेता
प्रकाश अस्थाना 15888 - उप विजेता

उप मेयर
लालबाबू प्रसाद 9025 - विजेता
साजिद हुसैन 7978 - उप विजेता

30 Dec 20223:37:58 PM
बेगूसराय की मेयर बनीं पिंकी देवी

बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र (Begusarai Nagar Nigam Result) से मेयर पद पर पिंकी देवी ने 18900 वोट लाकर जीत दर्ज की है। अंजु कुमारी दूसरे नंबर पर रही। उन्हें 14666 वोट मिले।

1. पिंकी देवी 31517
2. अंजु कुमारी 14666
3. मीनाक्षी कुमारी 11559
4. कुमारी कल्पना 7173
5. ममताज खातून 6025
6. पुष्पा शर्मा 5821

30 Dec 20223:35:18 PM
मुजफ्फरपुर: महापौर और उपमहापौर पद पर महिलाओं का कब्जा
blog images

मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव परिणाम (Muzaffarpur Nagar Nigam Result): मुजफ्फरपुर में महापौर और उपमहापौर पद पर महिलाओं का कब्जा रहा। निर्मला देवी महापौर और डा. मोनालिसा उपमहापौर पद पर विजयी रहीं।

30 Dec 20223:29:09 PM
सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव रिजल्ट में ट्विस्ट, विजेता घोषित होने के बाद छिन गई मेयर की कुर्सी

सीतामढ़ी (Sitamarhi Nagar Nigam) में मतगणना अपडेट:

सीतामढ़ी में मेयर पद (Sitamarhi mayor) के चुनाव परिणाम में बदलाव देखने को मिला है। यहां विजेता के नाम का ऐलान होने के बाद नतीजे बदल गए। मेयर पद पर पहले विशाल कुमार को विजेता घोषित किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

वहीं, मेयर पद पर रौनक जहां ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 21562 मत प्राप्त हुए हैं। दूसरे नंबर पर विशाल कुमार को 18549 मत प्राप्त हुए हैं।

30 Dec 20222:43:59 PM
छपरा नगर निगम की नई मेयर बनी राखी गुप्ता
blog images

छपरा नगर निगम (Chhapra Nagar Nigam) के मेयर पद से राखी गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

30 Dec 20222:39:01 PM
बीरपुर, पिपरा और निर्मली नगर पंचायत से इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

बीरपुर नगर पंचायत (Birpur Nagar Panchayat) से जीते वार्ड पार्षदों की सूची

मुख्य पार्षद- सुशील कुमार
उप मुख्य पार्षद- रीमा दास

वार्ड 1 संगीत देवी
वार्ड 2 रत्नेश कुमार
वार्ड 3 आलोक कुमार कर्ण
वार्ड 4 सुधीरा देवी
वार्ड 5 कौशल्या देवी
वार्ड 6 साधना सिंह
वार्ड 7 जाहिदा प्रवीण
वार्ड 8 कमल कुमार सिंह
वार्ड 9 अजित कुमार गुप्ता
वार्ड 10 अंजलि प्रिया पटेल
वार्ड 11 जाहिदा प्रवीण
वार्ड 12 रंजीत कुमार सिंह
वार्ड 13 ललिता मिश्रा

पिपरा नगर पंचायत (Pipra Nagar Panchayat) से जीते वार्ड पार्षदों की लिस्ट

वार्ड 1 अर्जुन कामत
वार्ड 2 चुन्नू सिंह
वार्ड 3 चन्देस्वरी सादा
वार्ड 4 मोहम्मद सलाम
वार्ड 5 मोनी देवी
वार्ड 6 ज्योति देवी
वार्ड 7 आशिष कुमार
वार्ड 8 सुजाता देवी
वार्ड 9 मनोज कुमार
वार्ड 10 अंजुम प्रवीण
वार्ड 11 लीला कुमारी

निर्मली नगर पंचायत (Nirmali Nagar Panchayat) से जीते वार्ड पार्षद

मुख्य पार्षद- दुलारी देवी
उप मुख्य पार्षद- ललिता देवी

वार्ड 1- माको देवी
वार्ड 2- सावित्री देवी
वार्ड 3- विष्णुदेव महतो
वार्ड 4- विनीत कुमार नाहर
वार्ड 5- रंजीत कुमार नायक
वार्ड 6- करिश्मा कुमारी
वार्ड 7- अरविंद कुमार
वार्ड 8- रामराजी कुमारी
वार्ड 9- मनोज कुमार
वार्ड 10- निशांत जैन
वार्ड 11- अनिल कुमार
वार्ड 12- मीरा कुमारी आनंद

30 Dec 20222:13:16 PM
पटना मेयर पद पर कांटे की टक्कर, वोटों का फासला घटकर 3 हजार पहुंचा

पटना नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के रूप में सबसे आगे सीता साहू चल रही है। अब तक 30322 वोट इन्हें प्राप्त हुआ है। हालांकिं, दूसरे स्थान पर चल रही मजहबी कांटे की टक्कर गे रही है। मजहबी को अबतक 27249 वोट प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर विनिता बिट्टू को 16528 मत प्राप्त हुए हैं।

30 Dec 20222:05:33 PM
दरभंगा: कौन मेयर, किसे मिला डिप्टी मेयर का ताज, देखें 48 वार्डों के पार्षदों की पूरी सूची

दरभंगा नगर निगम रिजल्ट (Darbhanga Nagar Nigam Result)

मेयर - अंजुम आरा
डिप्टी मेयर - नाजिया हसन

वार्ड पार्षद :

वार्ड 1 - तबस्सुम खातून
वार्ड 2 - जयंती देवी
वार्ड 3 - कुमकुम कुमारी
वार्ड 4 -श्याम शर्मा
वार्ड 5 - पूजा मंडल
वार्ड 6- नारद यादव
वार्ड 7- ईश्वर मण्डल
वार्ड 8- मिथिलेश राय
वार्ड 9-राकेश पासवान
वार्ड 10-अमृता जलान
वार्ड 11-सोनी पूर्वे
वार्ड 12- मुकेश महाशेठ
वार्ड -13- राजीव सिंह
वार्ड - 14 राखी कुमारी
वार्ड-15- सुचित्रा रानी
वार्ड - 16- गौड़ी पासवान
वार्ड 17- विकाश कुमार
वार्ड 18- विश्वपति मिश्रा
वार्ड 19- रवि मोहन
वार्ड 20-नुसरत प्रवीण
वार्ड 21- नवीन सिन्हा
वार्ड 22 - रिंकू देवी
वार्ड 23 -चांदनी देवी
वार्ड 24- खालिद उजमा
वार्ड 25- फिरोज आलम
वार्ड 26- अजय महतो
वार्ड 27- मन्ना मण्डल
वार्ड 28- ज्योति कुमारी
वार्ड 29- शबाना खानम
वार्ड 30- जीनत प्रवीण
वार्ड 31- रिंकू
वार्ड 32-निखत प्रवीण
वार्ड 33-इसरत जहां
वार्ड 34-पूनम देवी
वार्ड 35-पिंकी देवी
वार्ड 36-फिरदौस
वार्ड 37-रियासत अली
वार्ड 38-नुजहत प्रवीण
वार्ड 39-शहनाज प्रवीण
वार्ड 40-पूनम देवी
वार्ड 41-शंकर प्रसाद जायसवाल
वार्ड 42- अंबिका कुमारी
वार्ड 43 - निसार आलम
वार्ड 44 - राकेश रोशन
वार्ड 45 - देवकृष्ण झा
वार्ड 46 - राजू पासवान
वार्ड 47 - निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड48 - सुभाष कुमार सौरभ

30 Dec 20221:55:38 PM
बखरी नगर परिषदः वार्ड पार्षद पद से वीजयी हुए उम्मीदवार

वार्ड 1 से कुमारी पिंकी विजयी
वार्ड 2 से आलम आरा विजयी
वार्ड 3 से शिवनारायण दास विजयी
वार्ड 4 से काजल कुमारी विजयी
वार्ड 5 से अमृता कुमारी विजयी
वार्ड 6 से बबन पासवान विजयी
वार्ड 7 से रूबी कुमारी विजयी
वार्ड 8 से मंजूर आलम विजयी
वार्ड 9 से उमेश पाठक विजयी
वार्ड 10 से मधुसूदन महतों विजयी
वार्ड 11 से ललन कुमार पोद्दार विजयी
वार्ड 12 कुंदन देवी विजयी
वार्ड 13 से इलिजा देवी विजयी
वार्ड 14 से अनिता देवी विजयी
15 से मंजू देवी विजयी
वार्ड 16 लक्ष्मी कुमारी विजयी
वार्ड 17 से सर्बरी खातून विजयी
वार्ड 18 अनारसी देवी विजयी
वार्ड 19 गायत्री देवी विजयी
वार्ड 20 से निशा कुशवाहा विजयी
वार्ड 21 से हीरा राम विजयी
वार्ड 22 श्रवण कुमार विजयी
वार्ड 23 से नेहा कुमारी विजयी
वार्ड 24 से रीना देवी विजयी
वार्ड 25 से मंजू देवी विजयी
वार्ड 26 से चंदन चौरसिया विजयी
वार्ड 27 से चंदन सहनी विजयी

बखरी सभापति से गीता कुशवाहा विजयी

बखरी उप सभापति से ज्ञानति देवी विजयी

30 Dec 20221:51:47 PM
पटना: जीत के बेहद करीह सीता साहू, मेयर पद पर 6679 वोटों से आगे

पटना महापौर यानी मेयर की रेस में सीता साहू सबसे आगे चल रही है। अबतक की गिनती में उन्हें 22156 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी मजहबी 15477 मत लाकर दूसरे स्थान पर चल रही है।

30 Dec 20221:25:23 PM
दरभंगा: अंजुम आरा मेयर की रेस में आगे

दरभंगा नगर निगम मेयर पद में अंजुम आरा सभी प्रत्याशियों से आगे है। उन्हें अबतक की गिनती में 27606 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं धर्मशिला गुप्ता 19981 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर, निर्माता नायक 17376 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर, मधुबाला सिन्हा 16290 मतों के साथ चौथे नंबर पर है। अभी गिनती जारी है। 

वहीं, डिप्टी मेयर पद पर नाजिया हसन 27596 वोटों के साथ आगे है। अर्चना झा 22411 वोटों के उन्हें कड़ा मुकाबला दे रही है।

30 Dec 20221:16:04 PM
समस्तीपुर: लालू कैबिनेट के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी वार्ड आयुक्त का चुनाव जीते

राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने इस बार अपनी किस्मत नवगठित नगर निगम चुनाव में वार्ड आयुक्त के पद पर आजमाई। इस चुनाव में वे भारी बहुमत से चुनाव जीते। निगम के वार्ड संख्या 38 से उन्होंने अपनी किस्मत आजमायी थी। 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद के मंत्रीमंडल में पहले राज्य मंत्री बने। फिर कैबिनेट मंत्री बने। गांव में निर्विरोध मुखिया रहे। वे राजद के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

30 Dec 20221:07:37 PM
समस्तीपुर: अनिता राम बनी मेयर, महेश्वर हजारी की पत्नी हारी
blog images

समस्तीपुर नगर निगम चुनाव (Samastipur Nagar Nigam) में मेयर पद (Samastipur Mayor Winner) के लिए मैदान में उतरी विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गई हैं। उन्हें नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन अनिता राम ने पराजित कर दिया है।

इसी तरह उपमेयर पद के लिए भाजपा नेता रामबालक पासवान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को पराजित कर दिया है। अभी तक जीत-हार की प्रशासनिक घोषणा नहीं की गई है। रामबालक पासवान को 17279 वोट मिले। जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को 8668 मत मिले। तीसरे स्थान पर मनोज पासवान रहे, जिन्हें 8656 वोट मिला।

30 Dec 20221:03:46 PM
अररिया में मेडिकल की छात्रा बनी मुख्य पार्षद,
blog images

अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत (Narpatganj Nagar Panchayat) में मेडिकल की छात्रा ने दिग्गजों को हराकर मुख्य पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। सन्नू कुमारी डीएमसीएच दरभंगा में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। सन्नू कुमारी को 5493 मत प्राप्त हुए। वहीं, निकटतम प्रतिद्वंदी सीमा कुमारी 3300 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही। पूर्व सांसद सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी 1206 मत लाकर तीसरे स्थान पर रही।

30 Dec 202212:58:45 PM
छपरा: मेयर पद से राखी गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा

छपरा नगर निगम (Chhapra Nagar Nigam) के मेयर पद से राखी गुप्ता 10000 से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर छठी लाल जायसवाल 1069 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

30 Dec 202212:54:52 PM
समस्तीपुर: उप मेयर का ऐलान, अब मेयर के नाम का इंतजार

समस्तीपुर नगर निगम (Samastipur Nagar Nigam) के उप मेयर पद पर नतीजे घोषित हो गए हैं। राम बालक पासवान ने 17279 वोट पाकर जीत दर्ज की है। उनके निकटम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को 8668 मत मिले। तीसरे स्थान पर मनोज पासवान रहे, जिन्हें 8656 वोट मिला। अब सभी की निगाहें मेयर पद (Samastipur Mayor Result) के नतीजे पर हैं।

30 Dec 202212:52:05 PM
बेतिया: गरिमा देवी के सिर पर सजा मेयर का ताज, 63258 मतों के फासले से जीती
blog images

बेतिया नगर निगम (Bettiah Nagar Nigam) में मेयर पद (Bettiah Mayor) पर गरिमा देवी सिकारिया ने जीत की है। जीत का ऐलान होते ही उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

गरिमा देवी सिकारिया ने 63258 मतों से विजयी हुई है। उन्हें कुल 73748 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनकी प्रतिद्वंदी रजिया बेगम को सिर्फ 10490 मिले।

30 Dec 202212:49:22 PM
पटना नगर निगम क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद पर इन्होंने दर्ज की जीत

पटना नगर निगम क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद पर इन्होंने दर्ज की जीत

वार्ड 1 से छठिया देवी विजयी
वार्ड 2 से बबीता कुमारी विजयी
वार्ड 4 से ऊषा देवी विजयी
वार्ड 8 से रीता रानी विजयी
वार्ड 21 से श्वेता रंजन विजयी
वार्ड 22 से अनीता देवी विजयी
वार्ड 30 से कावेरी सिंह विजयी
वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजयी
वार्ड 41 से किरण देवी विजयी
वार्ड 56 से किस्मती देवी विजयी
वार्ड 57 से ज्ञात्री देवी विजयी
वार्ड 63 से फैजुल रहमान खान विजयी
वार्ड 64 से अफजा कुरेशी विजयी
वार्ड 65 से तरुणा राय विजयी

30 Dec 202212:45:38 PM
गया: नगर निगम का चुनाव परिणाम

गया नगर निगम (Gaya Nagar Nigam) का चुनाव परिणाम

वार्ड संख्या 1 से स्वर्ण लता बर्मा विजयी
वार्ड संख्या दो से जया देवी विजयी
वार्ड संख्या 3 से लाझो देवी विजयी
वार्ड संख्या 4 से अनुपमा देवी विजयी
वार्ड संख्या 5 से जयप्रकाश कुमार यादव विजयी
वार्ड संख्या 9 से सुचित्रा कुमारी विजयी। इन्होंने पूर्व मेयर आशा देवी को हराया है।
वार्ड संख्या 8 से बबीता देवी विजयी
वार्ड संख्या 10 से गोपाल प्रसाद विजयी। इन्होंने पूर्व मेयर गणेश पासवान को पराजित किया है।
वार्ड संख्या 11 से कुंदन कुमार विजयी। इन्होंने डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव को पराजित किया है।
वार्ड संख्या 12 में डिंपल कुमार विजयी

30 Dec 202212:39:23 PM
मुजफ्फरपुर: विजेता वार्ड पार्षदों के नाम

मुजफ्फरपुर नगर निगम परिणाम (Muzaffarpur Nagar Nigam Result)

वार्ड 1 : उमेश कुमार गुप्ता
वार्ड 3 : मो. अंजार
वार्ड 4 : मो. सज्जाद
वार्ड 5 : मनौवर हुसैन
वार्ड 6 : जफीर फरियादी
वार्ड 7 : सुषमा देवी
वार्ड 8 : रोशन खातून
वार्ड 9 : एनामुल हक
वार्ड 10 : अभिमन्यु कुमार
वार्ड11 : मीरा देवी
वार्ड 12 : ममता कुमारी
वार्ड 13 : पिंकी कुमारी
वार्ड 14 : अमित रंजन
वार्ड 15 : गणिता देवी
वार्ड 16 : रश्मि राउत
वार्ड 17 : मंगल सहनी
वार्ड 18 : संजू देवी
वार्ड 19 : पूनम देवी
वार्ड 20 : संजय केजरीवाल
वार्ड 21 : टाई
वार्ड 22 : वर्षा सिंह
वार्ड 23 : कन्हैया कुमार
वार्ड 24 : शोभा देवी

30 Dec 202212:37:30 PM
समस्तीपुर: नगर निगम क्षेत्र से वार्ड पार्षद पद पर इन्होंने मारी माजी

समस्तीपुर नगर निगम (Samastipur Nagar Nigam) वार्ड पार्षद पद पर जीते प्रत्याशियों की लिस्ट-

वार्ड 1- घनश्याम भरोस पंडित(814)
रविन्द्र कुमार राय (370)

वार्ड 2- अंजू कुमारी(769)
रीता देवी ( 697)


वार्ड 3- आरती कुमारी(437)
चंदा देवी ( 270)

वार्ड 4- अनिल कुमार गुप्ता(741)
शोभा देवी ( 596)

वार्ड 5- पिंकी राय (526)
विनोद राय ( 347)

वार्ड 6- दिनेश कुमार(437)
अमरजीत रजक ( 399)

वार्ड 7- मीना देवी ( 1384)
राजेश पासवान ( 1012)

वार्ड 8- जानकी देवी ( 784)
कुमारी रंजू ( 439)

वार्ड 9- शिवचंद्र यादव ( 653)
मिंटू राज ( 602)

वार्ड 10-  प्रियंका कुमारी ( 490)
गीता देवी ( 371)

वार्ड 11- पूनम देवी ( 1077)
कृष्णा देवी ( 504)


वार्ड 12- अर्चना कुमारी (986)
सविता देवी ( 657)

वार्ड 13- घीरज कुमार शर्मा ( 969)
पिंटू कुमार ( 511)

वार्ड 21- सिप्रा कुमारी ( 1160)
सोनम कुमारी ( 831)

वार्ड 22-  सुजय कुमार ( 757)
अजीत कुमार ( 616)


वार्ड 23- अर्चना देवी (868)
ज्ञानती देवी (687)


वार्ड 24- बबली देवी ( 674)
नगीना साहिन (473)

वार्ड 25- अभिषेक कुमार ( 425)
रामनरेश सिंह (317)

वार्ड 26- रफिया जबीन ( 790)
नंदनी कुमारी ( 649)

वार्ड 27- जीनत प्रवीण ( 772)
शकीला बानो ( 747)

वार्ड 28- ज्योती कुमारी ( 752)
सविता देवी ( 573)

वार्ड 29- सिरिवती देवी ( 717)
मनिता कुमारी ( 547)

वार्ड 30- रंजना राज (1252)
संगीता देवी ( 475) 

वार्ड 31- रंजीत कुमार दास ( 829 )
नागेंद्र पासवान ( 350 )

वार्ड 32- ममता कुवर (581 )
सोनी कुमारी (493 )

वार्ड 33-  रूबी कुमारी (1132 )
ज्योति कुमारी ( 255 )

वार्ड 34- नीलम देवी (614)
अभिलिषा नारायनम ( 469)

वार्ड 35- कमलेश कुमार कमलेश ( 1031 )
हरिहर प्रसाद (395)

वार्ड 36-  दीपिका कुमारी (533 )
रंजू कुमारी (362 )

वार्ड 37- शिव शंभु कुमार (614 )
बेबी कुमारी (493)

30 Dec 202212:19:00 PM
समस्तीपुर नगर निगम चुनाव परिणाम अपडेट

समस्तीपुर नगर निगम चुनाव (Samastipur Nagar Nigam)

मेयर पद
अनिता राम : 12878 आगे
किरण कुमारी : 8636 पीछे
संघ्या हजारी : 6647 पीछे

उप मेयर पद
रामबालक पासवान : 13109 आगे
सुजय कुमार: 7098 पीछे
जीवछ पासवान: 5939 पीछे

30 Dec 202212:04:02 PM
दरभंगा: यहां देखें विभिन्न वार्डों से जीते प्रत्याशियों की सूची

दरभंगा नगर निगम (Darbhanga Nagar Nigam) क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद पर जीते विजेताओं की सूची

वार्ड 1 - तबस्सुम खातून
वार्ड 2 - जयंती देवी
वार्ड 3 - कुमकुम कुमारी
वार्ड 4 -श्याम शर्मा
वार्ड 5 - पूजा मंडल
वार्ड 6- नारद यादव
वार्ड 7- ईश्वर मण्डल
वार्ड 8- मिथिलेश राय
वार्ड 9-राकेश पासवान
वार्ड 10-अमृता जलान
वार्ड 11-सोनी पूर्वे
वार्ड 12-मुकेश महाशेठ
वार्ड संख्या 13- राजीव कुमार सिंह
वार्ड संख्या 14- राखी कुमारी
वार्ड संख्या 15- सुचित्रा रानी
वार्ड संख्या 16- पूर्व मेयर गौरी पासवान
वार्ड 17- अंजना देवी
वार्ड 18- विश्वपति मिश्र
वार्ड 19- रवि मोहन
वार्ड 20- नुसरत प्रवीण
वार्ड 21- नवीन सिन्हा
वार्ड 22- रिंकू देवी
वार्ड 23- चांदनी देवी
वार्ड 24- खालिद उजमा
वार्ड 25- फिरोज आलम
वार्ड 26- अजय महतो 

30 Dec 202211:53:59 AM
गोरौल नगर पंचायत अपडेट

गोरौल नगर पंचायत (Goraul Nagar Panchayat) अपडेट

वार्ड 1 से जुली कुमारी
वार्ड 2 से कपिल देव पासवान
वार्ड 3 से रामू राय
वार्ड 4 से रईसा खातून
वार्ड 5 से सुजीत कुमार
वार्ड 6 से विकास कुमार
वार्ड 7 से अंजू कुमारी
वार्ड 8 से वैजयंती माला

मुख्य पार्षद की रेस में नागेंद्र दास आगे चल रहे हैं। उप पार्षद पद की प्रत्याशी धनमनती देवी आगे चल रही है।

30 Dec 202211:51:44 AM
समस्तीपुर: मुसरीघरारी नगर पंचायत में विजेता वार्ड पार्षदों की सूची
blog images

समस्तीपुर जिले की मुसरीघरारी नगर पंचायत (Musrigharari Nagar Panchayat Winner list) का रिजल्ट

वार्ड 01 शहवाज हुसैन ( 254)
शारिक वारिस (235)

वार्ड 02 अस्मत आरा ( 327)
मीरा देवी ( 102)

वार्ड 03 घर्मशीला देवी ( 172)
शबनम बेगम ( 128)

वार्ड 04 राजेश कुमार यादव (185)
वसीम ( 111)

वार्ड 05 अशोक कुमार (185)
अमर कुमार (180)

30 Dec 202211:47:12 AM
आरा: पुराने वार्ड पार्षद चुनाव हारे, जनता ने नए चेहरों को दिया मौका

आरा नगर निगम (Ara Nagar Nigam)

वार्ड 1 से कौसर जहां
वार्ड 2 से किरण देवी
वार्ड 3 से गुलशन खातून
वार्ड 4 से लालपरी देवी
वार्ड 5 से रंजित सिंह
वार्ड 6 से मालती देवी (निर्विरोध)
वार्ड 7 से जीतू चौरसिया
वार्ड 8 से सम्राट सक्सेना
वार्ड 9 से रानी सिंह
वार्ड 10 से लल्लू कुमार
वार्ड 11 से आशा देवी
वार्ड 12 से रंजना श्रीवास्तव
वार्ड 13 से मोनू यादव
वार्ड 14 से महेंद्र प्रसाद (पहले इनकी पत्नी थीं)
वार्ड 25 से जाकिर हुसैन (निर्विरोध)

खास बात यह है कि अब तक के परिणाम में सभी पुराने वार्ड पार्षद चुनाव हार गए हैं। इस बार जनता ने नए चेहरों को मौका दिया है।

आरा नगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी इंदू देवी 10000 वोटों से आगे चल रहीं हैं। उप मेयर में पूनम देवी 14 हजार मतों से आगे हैं।

30 Dec 202211:43:42 AM
पटना: उपमहापौर पद पर कांटे की टक्कर

पटना नगर निगम के उपमहापौर के लिए हो रहे मतगणना में सबसे आगे रेशमी चंद्रवंशी चल रही हैं। उन्हें 14733 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर आंजना गांधी चल रही हैं। इन्हें 14128 मत मिला है।

30 Dec 202211:36:55 AM
दरभंगा: अंजुम आरा पिछड़े, मेयर पद पर धर्मशिला गुप्ता आगे निकले

दरभंगा नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर पद पर प्रत्याशियों को अबतक मिले वोटों की संख्या-

मेयर प्रत्याशियों की सूची

धर्मशिला गुप्ता 14331
निर्माता नायक 12472
अंजुम आरा 12442
मधुबाला सिन्हा 10067

डिप्टी मेयर प्रत्याशियों की सूची

अर्चना झा 17987
पिंकी देवी 13286
नाजिया हसन 12983
आशा देवी 7664

30 Dec 202211:29:13 AM
समस्तीपुर: मेयर पद पर अनिता राम और किरण कुमारी के बीच दिलचस्प मुकाबला

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद (Samastipur Mayor Candidate) पर अनिता राम  और किरण कुमारी के बीच कांटे की टक्कर जारी है। अबतक के रुझानों के अनुसार, अनिता राम 12878 मतों से आगे चल रही है। वहीं, किरण कुमारी को 8636 मत प्राप्त हुए हैं।

वहीं, नगर निगम में उप मुख्य पार्षद पर रामबालक पासवान 13109 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर सुजय कुमार को 7098 वत मिले हैं। तीसरे नंबर पर जीवछ पासवान को 5939 वोट मिले हैं।

30 Dec 202211:25:13 AM
दरभंगा: मेयर पद पर अंजुम आरा और डिप्टी मेयर के पद पर अर्चना झा आगे

दरभंगा नगर निगम (Darbhanga Nagar Nigam) के मेयर पद की रेस में अंजुम आरा और डिप्टी मेयर के पद पर अर्चना झा अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रही हैं।

वहीं, इसी जिले की सिंहवाड़ा नगर पंचायत (Singhwara Nagar Panchayat) में मुख्य पार्षद पद पर प्रेम कुमार व उप मुख्य पार्षद में दीपू कुमार उर्फ छोटू निर्वाचित हुए हैं। भरवारा नगर पंचायत (Bharwara Nagar Panchayat) के मुख्य पार्षद सुनील कुमार भारती और उप मुख्य पार्षद में अवधेश साह निर्वाचित हुए हैं।

30 Dec 202211:19:32 AM
सीतामढ़ी: नगर निगम के कुल 46 वार्डों में से 22 के परिणाम घोषित

सीतामढ़ी नगर निगम (Sitamarhi Nagar Nigam Election Result) के कुल 46 वार्डों के नतीजे-

वार्ड 1 से राजदेव साह
वार्ड 2 से शत्रुध्न कुमार
वार्ड 3 से शबनम अंसारी
वार्ड 4 अंशुल प्रकाश
वार्ड 5 से युसुफ अंसारी
वार्ड 6 से सुधीर कुमार
वार्ड 7 से सुशीला देवी
वार्ड 8 से ललन प्रसाद
वार्ड 9 से सीमा देवी
वार्ड 10 से रानी देवी
वार्ड 11 से अमृतेश मिश्रा
वार्ड 12 से गीता देवी
वार्ड 15 से सलोनी देवी
वार्ड 16 से अमरेंद्र कुमार पासवान
वार्ड 17 से मंजू देवी
वार्ड 18 श्यामबाबू महतो
वार्ड 19 सुरेंद्र प्रसाद
वार्ड 20 आशुतोष कुमार यादव
वार्ड 22 बिंदु सिंह 
वार्ड नंबर 24 रवि कुमार
वार्ड नंबर 26 तबस्सुम खातून
 वार्ड नंबर 28 अतुल्ला रहमानी
वार्ड नंबर 29 चंदा देवी

30 Dec 202211:04:59 AM
बेतिया: देखें वार्ड पार्षद पद पर जीते प्रत्याशियों की लिस्ट

बेतिया नगर निगम (Bettiah Nagar Nigam Result) क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद पर जीते प्रत्याशियों की लिस्ट

वार्ड 1- जावेद आलम
वार्ड 2- अनुराधा यादव
वार्ड 3- सहमत अली
वार्ड 4- कुंती देवी
वार्ड 5- गुड़िया देवी
वार्ड 6- जिनन्त प्रवीण
वार्ड 7- मनोज कुमार
वार्ड 8- कुमार सराफ
वार्ड 9- पल्लवी कुमारी
वार्ड 10- नाजिया प्रवीण
वार्ड 11- शकीला खातून
वार्ड 12- संगीता देवी
वार्ड 13- रिंकू देवी
वार्ड 14- सुनैना देवी 
वार्ड 15- अफरीना खातून
वार्ड 16- ममता मिश्रा
वार्ड 17- रोहित सिकारिया
वार्ड 18- सबिता देवी
वार्ड 19- गज्जाफी 
वार्ड 20- दीपक राम
वार्ड 21- कृष्णनंदन
वार्ड 22- नंदलाल प्रसाद
वार्ड 23- राजकुमार
वार्ड 24- एनामुलब
वार्ड 25- रूही देवी
वार्ड 26- सुशील गुप्ता
वार्ड 27- इंद्रजीत यादव
वार्ड 28- श्वेता कुमारी
वार्ड 29- अमर यादव
वार्ड 30- विजय यादव
वार्ड - 31 प्रेमा देवी
वार्ड 32- जोहरा ख़ातून
वार्ड - 33-ऋतुल प्रिया
वार्ड 34-रेखा देवी
वार्ड 35- नजराना खातून
वार्ड 36- राजकिशोर महतो
वार्ड 37- अभय कुमार
वार्ड 38- नवनीत कुमार रंजन
वार्ड 39- मुनमुन देवी
वार्ड 40- साजन कुमार

30 Dec 202211:00:22 AM
मुजफ्फरपुर: निवर्तमान महापौर राकेश कुमार चल रहे आगे

मुजफ्फरपुर नगर निगम (Muzaffarpur Nagar Nigam) में पहले राउंड की मतगणना में निवर्तमान महापौर राकेश कुमार आगे चल रहे हैं। उन्हें राकेश 689 वोट मिले हैं। वहीं, सुरेश कुमार 318 वोटों के साथ दूसरे और निर्मला साहू 227 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।

बात करें उप मुख्य पार्षद की तो डिप्टी मेयर की रेस में मोनालिसा 1157 वोटों से आगे हैं। शब्बीर अहमद 1082 वोटों के साथ उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

30 Dec 202210:51:49 AM
बखरी नगर परिषद में इन प्रत्याशियों को मिली जीत

बखरी नगर परिषद (Bakhri Nagar Parishad)

वार्ड 1 से कुमारी पिंकी विजयी
वार्ड 2 से आलम आरा विजयी
वार्ड 3 से शिवनारायण दास विजयी
वार्ड 4 से काजल कुमारी विजयी
वार्ड 5 से अमृता कुमारी विजयी
वार्ड 6 से सौरभ कुमार विजयी
वार्ड 7 से रूबी कुमारी विजयी

30 Dec 202210:47:50 AM
पटना: मेयर (Patna Mayor Result) के पद पर सीता साहू सभी प्रत्याशियों से आगे

पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) की महापौर पद पर सीता साहू आगे चल रही है। दो टेबल पर मतगणना हो चुकी है। सीता साहू 5308 वोटों से आगे चल रही हैं। पहले टेबल पर उन्हें 2966 और दूसरे पर 2308 वोट मिले हैं। अन्य प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं।

वार्ड पार्षद पर इन्होंने दर्ज की जीत

वार्ड 1 से छठिया देवी विजयी
वार्ड 8 से रीता रानी विजयी
वार्ड 21 से श्वेता रंजन विजयी 
वार्ड 22 से अनीता देवी विजयी
वार्ड 30 से कावेरी सिंह विजयी
वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजयी
वार्ड 41 से किरण देवी विजयी
वार्ड 56 से किस्मती देवी विजयी 
वार्ड 57 से ज्ञात्री देवी विजयी
वार्ड 63 से फैजुल रहमान खान विजयी 
वार्ड 64 से अफजा कुरेशी विजयी 
वार्ड 65 से तरुणा राय विजयी

30 Dec 202210:35:28 AM
आरा: मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद पर विजेता का ऐलान

आरा में गड़हनी नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य पार्षद पद पर कुबू निशां और उप मुख्य पार्षद सुनय परमार चुनाव ने जीत दर्ज की है।

30 Dec 202210:33:18 AM
कटिहार: मेयर पद पर उषा देवी अग्रवाल 7800 मतों से आगे

कटिहार नगर निगम क्षेत्र (Katihar Nagar Nigam) में मेयर पद पर प्रत्याशी उषा देवी अग्रवाल 7800 मतों के साथ पुष्पा देवी से आगे चल रही हैं। 

वहीं, कटिहार नगर निगम वार्ड दो से मुशरत जहां, वार्ड एक से मुनिलाल उरांव, तीन से संजय तांती और वार्ड सात से आलोक वर्मा, वार्ड छह से रेखा देवी ने जीत दर्ज की है।

30 Dec 202210:10:13 AM
सासाराम: देखें किस वार्ड से किसने दर्ज की जीत

सासाराम नगर निगम (Sasaram Nagar Nigam Result) में वार्ड पार्षद के पद पर विजेताओं की सूची

1- रुखसार फिरदौस
2- गुड्डू पासवान
3- जितेंद्र नटराज
5- खुशबुन कुरैशी
6- सरोज कुमार
7- अमित कुमार
8- निशु देवी
9- दशमातो देवी
11- शैलेश कुमार

30 Dec 202210:08:20 AM
मतगणना स्थल के बाहर सजी फूलों की दुकान
blog images

नगर निगम चुनाव के नतीजे जानने के लिए जितने उत्सुक प्रत्याशी है, उससे अधिक उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कहीं मतगणना केंद्र पर समर्थक अपने प्रत्याशी के लिए ढोल-बाजे के साथ पहुंचे हैं, तो कहीं अबीर-गुलाल से जीत का जश्न मनाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में मतगणना स्थल के बाहर तो फूलों की दुकान ही सजी है।

30 Dec 202210:03:10 AM
समस्तीपुर: मेयर बनने की रेस में किरण कुमारी आगे

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद (Samastipur Mayor) के उमीदवारों में कुल 216 ईवीएम मशीन की गिनती होनी है, जिसमें से 57 ईवीएम की गिनती हो चुकी हैं। किरण कुमारी 7361 मत प्राप्त कर आगे चल रही है। वहीं, उनके निकटम अनिता राम 6463 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी 3616 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।

30 Dec 20229:59:53 AM
सीतामढ़ी: मेयर की रेस में सुवांश राय आगे

सीतामढ़ी में मेयर के पद पर सुवांश राय और रौनक जहां के बीच कांटे की टक्कर हैं। फिलहाल वोटों की गिनती में रौनक जहां पीछे है।

सुवांश राय- 1904 
रौनक जहां- 1746
विशाल कुमार- 852

30 Dec 20229:43:41 AM
समस्तीपुर: नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू

समस्तीपुर नगर निगम (Samastipur Nagar Nigam Result) 


वार्ड 1- घनश्याम भरोस पंडित (814)
रविन्द्र कुमार राय (370)

वार्ड 2- अंजू कुमारी(769)
रीता देवी ( 697)


वार्ड 3- आरती कुमारी(437)
चंदा देवी ( 270)

वार्ड 4- अनिल कुमार गुप्ता(741)
शोभा देवी ( 596)

वार्ड 5- पिंकी राय (526)
विनोद राय ( 347)

वार्ड 6- दिनेश कुमार(437)
अमरजीत रजक ( 399)


वार्ड 7- मीना देवी ( 1384 )
राजेश पासवान ( 1012)

30 Dec 20229:41:05 AM
आरा: मेयर प्रत्याशी इंदू देवी 63 वोटों से आगे

आरा नगर निगम

वार्ड 1 से कौसर जहां जीती
वार्ड 2 से किरण देवी जीती
वार्ड 3 से गुलशन खातून जीती
वार्ड 4 से लालपरी देवी जीती

वहीं, पहले चरण की मतगणना में मेयर प्रत्याशी इंदू देवी 63 वोट से आगे चल रहीं हैं।

30 Dec 20229:31:38 AM
मोतिहारी: नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्ड के नतीजे घोषित

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से संतोष कुमार सिंह पांच वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 378 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शबाना बेगम को मात्र 373 वोट ही मिल सके। वहीं, वार्ड दो से सीता देवी विजयी हुई। वार्ड संख्या तीन से मालती देवी ने जीत दर्ज की है। मतगणना केंद्र के बाहर विजेता प्रत्याशियों के समर्थक खुशी मनाते दिख रहे हैं।

30 Dec 20228:53:04 AM
मधेपुरा : टीपी कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर काउंटिंग जारी
blog images

मधेपुरा के टीपी कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू हो गई है। मुरलीगंज, बिहारीगंज व सिंहेश्वर नगर पंचायत में हुए मतदान की गिनती होनी है। मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले सुरक्षाकर्मी सभी प्रत्याशी व अभिकर्ताओं की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

30 Dec 20228:52:56 AM
मुंगेर: नगर निगम वार्ड एक से अंशु वाला और दो से मीना देवी पार्षद बनी
blog images

मुंगेर से नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। जिले के नगर निगम वार्ड एक से अंशु वाला और दो से मीना देवी पार्षद बनी हैं।

30 Dec 20228:48:10 AM
पटनाः आधे घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना

पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) के निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतगणना शुरू करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई है। स्ट्रांग रूम खोल दिए गए हैं। मतगणना शुरू हो गई है।

30 Dec 20228:14:57 AM
पटना: कुछ देर में शुरू होगी मतगणना (Patna Nagar Nigam)

पटना नगर निगम क्षेत्र में अब तक मतगणना की शुरुआत नहीं हुई है। प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्ट्रांग रूम खुल गए हैं। कुछ देर के बाद मतगणना शुरू होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होनी थी।

30 Dec 20227:28:47 AM
पटना में 1056 कर्मी करेंगे मतों की गिनती, 26 सौ जवान रहेंगे तैनात

पटना में सुबह आठ बजे से एएन कालेज केंद्र पर वार्ड पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को पड़े मतों की गणना होनी है। मतगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने सारी व्यवस्था की है। कुल 22 कमरों में 320 टेबलों पर मतगणना होगी। इसके लिए 1056 मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 352 मतगणना सहायक, इतने ही मतगणना पर्यवेक्षक एवं माइक्रो आब्जर्वर शामिल हैं। 10 प्रतिशत कर्मियों को सुरक्षित रखा गया है। 

वहीं, मतगणना को लेकर शुक्रवार को एएन कालेज परिसर और आसपास 2600 जवानों की तैनाती रहेगी। परिणाम आने पर किसी तरह की हुल्लड़बाजी या मारपीट न हो, इसके लिए पटना पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है।

30 Dec 20226:01:23 AM
समस्तीपुर: तीनों क्षेत्रों में कुल 792 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

समस्तीपुर नगर निगम, मुसरीघरारी और सिंघिया नगर पंचायत का मतदान बुधवार को हुआ था। इन तीनों क्षेत्रों में कुल 792 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। इसमें सर्वाधिक 498 प्रत्याशी समस्तीपुर नगर निगम में हैं, जबकि मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र में 135 और सिंघिया नगर पंचायत में 159 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि उप मेयर पद के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं वार्ड पार्षद के लिए 461 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 498 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं।

इसी तरह मुसरीघरारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के लिए सात, उपमुख्य पार्षद पद के लिए आठ और वार्ड पार्षद के लिए 120 प्रत्याशी मैदान में दो-दो हाथ कर रहे हैं। इसी प्रकार सिंघिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के लिए आठ, उप मुख्य पार्षद के लिए 12 और वार्ड पार्षद पद के लिए 159 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। शुक्रवार की सुबह मतगणना के बाद सभी किस्मत का फैसला हो जाएगा।

30 Dec 20225:22:18 AM
दरभंगा:सुबह पांच बजे से कार्य करने लगेगा नियंत्रण कक्ष

दरभंगा में मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शुक्रवार को सुबह पांच बजे से मतगणना के शांतिपूर्ण समापन तक मतगणना स्थल पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। यहां दूरभाष संख्या - 06272-299997 कार्यरत रहेगा। वहीं मतगणना स्थल के बाहर बने सभी ड्राप गेट पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे।

30 Dec 20224:45:35 AM
दरभंगा: उप मुख्य पार्षद सहित पार्षद पद के 402 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

दरभंगा जिले की दो नगर पंचायत व एक नगर निगम के हुए चुनाव का मतगणना 30 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजार समिति परिसर में होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना कार्य सुबह के आठ बजे से प्रारंभ होगा।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिवधारा चौक से बाजार समिति परिसर और दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन से बाजार समिति जाने वालीसड़क पर वाहनों के आवगमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच प्रवेश पत्र वाले लोगों को ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।

30 Dec 20224:12:11 AM
समस्तीपुर: दूसरे चरण की मतगणना आज, तैयारियां पूरी

समस्तीपुर कालेज, समस्तीपुर में सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। साढ़े आठ बजे से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। समस्तीपुर नगम निगम, मुसरीघरारी और सिंघिया नगर पंचायत में हुए चुनाव की मतगणना होगी। दूसरे चरण में 792 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनके भाग्य का फैसला होगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी ऋषव राज ने बताया कि मतगणना के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सुबह छठ बजे में सभी मतगणना कर्मियों को केंद्र पर बुलाया गया है, जहां अंतिम रूप से उन्हें तृतीय नियुक्ति पत्र और बैच दिया जाएगा। इसके बाद वे अपने निर्धारित टेबल पर पहुंचेंगे।

30 Dec 20223:38:02 AM
मुजफ्फरपुर: पहली बार सीधे चुनने का मौका मिलने के बाद भी मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह

मुजफ्फरपुर के शहरवासियों को पहली बार सीधे महापौर और उप महापौर चुनने का मौका मिला था। इसके बावजूद आधे शहरवासियों की ही भागीदारी हो सकी। यहां 49.99 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस हिसाब से 50.01 मतदाताओं ने वोट नहीं डाले। यह आंकड़ा बताता है कि मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह नहीं था। हाल के सभी चुनावों में अधिक भागीदारी दिखाने वाली महिला मतदाता भी बूथों पर नहीं आईं। इस कारण नगर निगम इतिहास का अब तक का सबसे कम मतदान हुआ।

30 Dec 202212:17:07 AM
भागलपुर में 222 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

भागलपुर नगर निगम चुनाव में 222 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 51 वार्डों में 204 वार्ड पार्षद उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जबकि मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के नौ-नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 53 उम्मीदवार चुनकर आएंगे। प्रमुख उम्मीदवारों के समर्थक व परिजन गुरुवार को भी वोटों के जोड़-घटाव करते देखे गए। कम वोटिंग प्रतिशत ने सभी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। मुख्य पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। जबकि उप मुख्य पार्षद पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है। वार्ड पार्षदों में कहीं सीधा मुकाबला है तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला होना है।

29 Dec 202211:57:10 PM
भागलपुर में दोपहर बाद मेयर व डिप्टी मेयर का नाम आ जाएगा सामने

भागलपुर में द्वितीय चरण में हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर स्थित डीएवी पब्लक स्कूल में सुबह आठ बजे से होगी। नगर निगम चुनाव की मतगणना नौ कक्ष में 114 टेबल पर होगी। नगर पंचायत हबीबपुर व सबौर की मतगणना तीन कक्ष में 15 टेबल पर होगी। सुबह दस बजे से वार्ड पार्षदों की जीत की घोषणा होना शुरू हो जाएगा।

मेयर व डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा दोपहर बाद होने की संभावना है। मतगणना को लेकर मतगणना कक्ष के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना भवन में प्रवेश के लिए पदाधिकारियों व कर्मियों को पास जारी किया गया है।

मतगणना परिसर में मोबाइल फोन व अन्य किसी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण का प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना कार्य में लगाए गए कर्मियों को गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। 20 दिसंबर को हुई मतगणना के दौरान सर्वर के धीमी गति से काम करने के कारण मतगणना विलंब से शुरू हुआ था। रिजल्ट आने में भी विलंब हुआ।

29 Dec 202211:37:13 PM
पूर्णिया में कड़ी निगरानी में होगी मतगणना

पूर्णिया में नगर निकाय के दूसरे चरण के हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह पूर्णिया कालेज में आरंभ होगी। इसको लेकर मतगणना केंद्र के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाली सड़कों व आसपास के क्षेत्रों में होने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर कड़ा इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया है। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारित करने व तमाम स्थितियों पर कड़ी निगरानी के लिए 31 पुलिस पदाधिकारी, 76 सशस्त्र बल एवं 130 लाठी बल की तैनाती की गई।

29 Dec 202211:01:56 PM
आरा में 41 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात, निषेधाज्ञा लागू

आरा शहर के क्षत्रिय स्कूल में होने वाली निकाय चुनाव की मतगणना को ले प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट हो गया है। कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। कोईलवर और गड़हनी की तरफ से आने वाले रास्तों के अलावे आरा शहर और मतगणना स्थल के आसपास 41 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व सैकड़ों सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। मतगणना स्थल से जुड़े सभी चौराहों पर आधा दर्जन से ज्यादा ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। लोगों को कंट्रोल करने के लिए इन सभी ड्रॉप गेट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

29 Dec 202210:33:50 PM
पटना में कहां होगी किस पद के मतों की गिनती

पटना में पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद के लिए मतगणना कर्मियों का प्रवेश अलग-अलग गेट से होगा। पार्षद पद के लिए जूलाजी ब्लाक में वार्ड संख्या एक से सात, सीआरपीएफ ब्लाक/ सत्येंद्र ब्लाक में वार्ड संख्या आठ से 37 एवं आर्ट्स बिल्डिंग के आठ कमरों में तथा अन्य वार्डों की मतों की गिनती 112 टेबलों पर होगी। वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए एजुकेशन भवन के 10 कमरों में 108 टेबल पर एवं मुख्य पार्षद पद के मतों की गिनती एग्जामिनेशन ब्लाक के चार कमरों में 100 टेबलों पर की जाएगी।

29 Dec 202210:16:05 PM
पटना में 1056 कर्मी करेंगे मतों की गिनती

पटना में 30 दिसंबर को एएन कालेज केंद्र पर वार्ड पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को पड़े मतों की गणना होनी है। मतगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने सारी व्यवस्था की है। कुल 22 कमरों में 320 टेबलों पर मतगणना होगी। इसके लिए 1056 मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 352 मतगणना सहायक, इतने ही मतगणना पर्यवेक्षक एवं माइक्रो आब्जर्वर शामिल हैं। निर्धारित मानक के अनुसार 10 प्रतिशत मतगणना कर्मियों को सुरक्षित रखा गया है। इनकी संख्या 96 है।

29 Dec 202210:00:46 PM
पटना नगर निगम : मतगणना आज, 22 कमरों में 320 टेबलों पर होगी मतों की गिनती

पटना नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए गुरुवार को दिनभर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस क्रम में पटना नगर निगम की मतगणना के लिए कर्मियों का तृतीय रैंडमाइजेशन किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों व निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी तनय सुलतानिया की उपस्थिति में समाहरणालय के एनआइसी में यह संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतगणना कराई जाएगी। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।

29 Dec 20229:44:01 PM
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुली थी निकाय चुनाव की राह

बिहार सरकार ने आठ नगर परिषद नए बनाए थे। 25 नगर परिषद का क्षेत्र विस्तार किया था। 36 नगर पंचायतों को नगर परिषद में अपग्रेड किया। जबकि सात नगर परिषद को अपग्रेड कर नगर निगम बनाया गया। इसी बीच अतिपिछड़ा आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आया। इसी फैसले के बाद बिहार में निकाय चुनाव कराने की राह खुल गई थी।

29 Dec 20229:41:14 PM
समाप्त हो गया था निकायों का कार्यकाल, 113 नई नगर पंचायतों का हुआ था गठन

नगर निकायों का कार्यकाल अप्रैल-2022 से लेकर जून के बीच समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने नगर निकायों की कमान पूरी तरह प्रशासकों के हवाले कर दिया। इस बीच 176 नए नगर निकायों के गठन की घोषणा सरकार ने कर दी थी। इनमें 113 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us