Gaya Nagar Nigam Election 2022 Result: गया नगर निगम सहित फतेहपुर और डोभी में शुरू हुई मतगणना
Gaya Municipal Election Result: गया नगर निगम, नगर पंचायत फतेहपुर एवं डोभी में वोटों की गिनती आज 8 बजे से शुरू हो गई है। तीनों निकाय क्षेत्र में 28 दिसंबर को मतदान हुआ था।

Gaya Nagar Nigam Chunav: गया में 3 वार्ड की मतगणना समाप्त हो गई है। मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार 655 वोट से आगे चल रहे हैं।
Gaya Nagar Nigam Election 2022: गया में वार्ड संख्या 1 से वार्ड पार्षद पद पर स्वर्ण लता वर्मा 49 वोट से विजयी हुईं।
Gaya Nagar Nigam Election 2022: गया में 3 वार्ड में मतगणना समाप्त हो गई है। मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार 655 वोट से आगे चल रहे हैं।
एक लाख 78 हजार 857 लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग गया नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विनोद दूहन ने बताया कि गया नगर निगम के 53 वार्डों के 381 मतदान केंद्रों पर तीन लाख 48 हजार 239 मतदाताओं को मतदान करना था। बुधवार को सम्पन्न हुए मतदान में एक लाख 78 हजार 857 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 51.67 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें पुरूष मतदाता 99032 यानि 54.94 प्रतिशत एवं महिला 79825 यानि 48.01 प्रतिशत ने मत प्रयोग किया।
मेयर में 29, उप मेयर में 11 और वार्ड पार्षद पद के 265 प्रत्याशी नगर निगम के मेयर में 29, उप मेयर में 11 एवं वार्ड पार्षद पद 265 उम्मीदवार हैं। नगर निगम क्षेत्र वार्ड पार्षद के 305 उम्मीदवार थे, इसमें वार्ड संख्या 25, 26 एवं 51 में पहले ही वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वार्ड संख्या-15 में वार्ड पार्षद पद के एक उम्मीदवार की सड़क दुर्घटना में मौत होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। 49 वार्डों में वार्ड पार्षद के लिए मतदान किया गया, लेकिन सभी 53 वार्डों में मेयर, उप मेयर पद के लिए वोट डाले गए। इसी तरह नगर पंचायत में डोभी में मेयर के नौ, उप मेयर के 10 एवं वार्ड पार्षद 80 तथा फतेहपुर में मेयर में 14, उप मुख्य पार्षद 16 एवं वार्ड पार्षद में 75 उम्मीदवारों के भाग्य का ताला शुक्रवार को खुलेगा।
