Bhagalpur Nagar Nigam Election 2022 Result: भागलपुर नगर निगम में दिलचस्प मुकाबला, सुबह 8 से शुरू हुई मतगणना
Bhagalpur Municipal Election Result: भागलपुर में नगर निगम चुनाव का परिणाम आज 8 बजे से आना शुरू हो गया है। इस बार मेयर का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।

भागलपुर, जेएनएन। बिहार के भागलपुर जिले में हुए नगर निगम चुनाव का परिणाम आज आएगा। इस बार मेयर का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। मतदान के बाद तीन प्रत्याशियों में ही मुकाबला देखने को मिला, जिसका फैसला आज 8 बजे से शुरू होने वाली वोटों की गिनती से हो जाएगा। हालांकि, मेयर पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बता दें कि पिछली बार पार्षद के चुनाव में 434 उम्मीदवार मैदान में थे और उनमें से जीते हुए पार्षदों ने ही मेयर का चुनाव किया था। इस बार जनता ही सीधा मेयर का चुनाव कर रही है, इसलिए इस बार केवल 204 प्रत्याशी ही पार्षद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
Bhagalpur Nagar Nikay Chunav Parinaam 2022;
कटिहार से मेयर पद पर बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना महतो को 20514 मतों से पराजित किया।
अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर सन्नू कुमारी जीतीं। उन्हें 5493 मत मिले हैं। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी सीमा कुमारी 3300 मत लाकर दूसरे स्थान पर और पूर्व सांसद सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी 1206 मत लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
कटिहार- मेयर पद पर भाजपा के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल 14000 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री आरजेडी नेता रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना महतो हैं। बरारी के जदयू विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

खगड़िया चुनाव 2022: बेलदौर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद के पद पर ममता कुमारी विजयी हुई।

भागलपुर चुनाव 2022: वार्ड 40 से विजयी हुए प्रत्याशी बदरुद्दीन।
भागलपुर नगर निकाय चुनाव 2022 (Bhagalpur Municipal Election 2022): वार्ड 41 से लगातार तीसरी बार पार्षद पद के लिए संध्या गुप्ता विजयी हुई हैं।
भागलपुर नगर निगम चुनाव 2022 : वार्ड एक से गेंदा देवी, वार्ड 2 से सोनी देवी, वार्ड 40 से बदरुद्दीन, वार्ड 23 से रश्मि रंजन, वार्ड 41 से संध्या गुप्ता अपने-अपने वार्ड विजयी हुई हैं।
Gaya Municipal Corporation: वार्ड संख्या 3 से लाझो देवी विजयी हुईं। वहीं, वार्ड संख्या 4 से अनुपमा देवी और वार्ड संख्या 5 से जयप्रकाश कुमार यादव विजयी हुए हैं।

कटिहार। बरारी नगर पंचायत मुख्य पार्षद पद पर बबिता कश्यप जीत गई हैं।
मधेपुरा के मुरलीगंज वार्ड 2 से शंकर रजक ने 542 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। वहीं 517 मत प्राप्त कर झालिया देवी दूसरे नंबर पर रही।

Khagaria Local Body Election: बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड तीन से वार्ड पार्षद पद से प्रतिमा कुमारी ने चार मत से जीत हासिल की।
Bhagalpur Nagar Nigam Election 2022: मधेपुरा के सिंहेश्वर वार्ड नंबर दो से रंजू देवी 131 वोट हासिल कर विजेता बनी। दूसरे नंबर पर उषा देवी को 101 मत मिले हैं। मधेपुरा के मुरलीगंज वार्ड एक से मु. इरशाद आलम ने 392 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर राजीव कुमार को 282 मत प्राप्त हुए हैं।
Bhagalpur Nagar Nigam Electio: मधेपुरा के सिंहेश्वर वार्ड 1 से शंकर चौधरी 108 वोट हासिल कर जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर मीरा देवी को 101 मत मिले हैं।
Bhagalpur Election 2022 : नगर निगम के दूसरे चरण की मतगणना में 2, 3, 23, 24 और 41 वार्ड के मतों की गणना अब शुरू होगी। वार्ड 22 में निशा दुबे 644 से विजयी हुई हैं।
वार्ड 1 से मुनिलाल उरांव, 3 से संजय तांती व वार्ड 7 से आलोक वर्मा जीत चुके हैं।
_v.jpg)
कटिहार नगर निगम वार्ड दो से मुशरत जहां विजयी हुईं।

सवार स्थित मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती के लिए मतदान कर्मी ड्यूटी के लिए काउंटर पर अपना पर्चा लेते हुए।
_v.jpg)
मुजफ्फरपुर में मतगणना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के डीएवी स्कूल परिसर में सुबह 8:00 बजे से मतगणना कार्य शुरू हो गया है। भागलपुर नगर निगम 51 वार्ड पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और नगर पंचायत सबौर व हबीबपुर नगर पंचायत के दस- दस पार्षदों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा।
सभी मतदानकर्मी उम्मीदवार सहित उनके एक अभिकर्ता मतगणना हॉल में प्रवेश कर चुके हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला मेयर पद के लिए है। जिसमें त्रिकोणीय संघर्ष की बात बताई जा रही है। निवर्तमान मेयर सीमा साह, डॉक्टर वसुंधरा लाल और गजाला परवीन के बीच है। वहीं सुरक्षा को लेकर मतगणना केंद्र और मतगणना केंद्र के बाहर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभी पहले चरण में वार्ड 1,2,22,23 और 40 के पार्षद पद के लिए मतगणना कार्य चल रहा है।
मुंगेर नगर निगम वार्ड एक से पार्षद बनी अंशु वाला। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी है।
मुंगेर नगर निगम वार्ड दो से मीना देवी जीत गई हैं।

कटिहार- बाजार समिति मतगणना केंद्र पर हुई सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें सामने आई हैं।
द्वितीय चरण के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सुबह आठ बजे से होगी। नगर निगम चुनाव की मतगणना नौ कक्ष में 114 टेबलों पर होगी। नगर पंचायत हबीबपुर व सबौर की मतगणना तीन कक्ष में 15 टेबलों पर होगी। सुबह दस बजे से वार्ड पार्षदों की जीत की घोषणा होने लगेगी। मेयर व डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा दोपहर बाद होने की संभावना है। मतगणना को लेकर मतगणना कक्ष के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
