Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Left Parties : बिहार में मोर्चा संभालने इन राज्यों से आएंगे वामपंथी स्टार प्रचारक, ये रहा घेराबंदी का 'प्लान'

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 06:33 PM (IST)

    Left Parties बिहार में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे के बाद अब वाम दल भी चुनावी मैदान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बड़े दलों की तरह वामदल भी अपनी ताकत झोंकने को तैयार हैं। इसके लिए वाम दलों ने स्टार प्रचारकों की सूची के साथ अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है। ये स्टार प्रचारक विभिन्न राज्यों से बिहार आएंगे।

    Hero Image
    Left Parties : बिहार में मोर्चा संभालने इन राज्यों से आएंगे वामपंथी स्टार प्रचारक, ये रहा घेराबंदी का 'प्लान'

    दीनानाथ साहनी, पटना। Lok Sabha Election 2024 : बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे वामपंथी दल जी-जान से जुटे हैं। सीट बंटवारे के बाद वामपंथी दलों के बड़े नेताओं का बिहार में चुनावी दौरा शुरू होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशेष रूप से केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और असम के कई वामपंथी योद्धा प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।

    झारखंड और महाराष्ट्र से भी कई वामपंथी नेता प्रचार में दमखम दिखाएंगे। इसके लिए माकपा, भाकपा के अलावा भाकपा (माले) की ओर से चुनाव प्रचार की तैयारियों पर रणनीति बनाई जा रही है।

    स्थानीय कैडर संभालेंगे हर बूथ की जिम्मेदारी

    भाकपा ने अपने गढ़ बेगूसराय सीट को फतह करने के लिए स्थानीय कैडरों को हर बूथ की जिम्मेदारी देने की रणनीति बनाई है। ये कैडर हर आयु वर्ग के होंगे, जो महागठबंधन के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर मतदाताओं को बूथ तक लाने और वोटिंग कराने का जिम्मा संभालेंगे।

    कुछ ऐसी ही रणनीति माकपा ने खगड़िया लोकसभा सीट को जीतने को लेकर बनाई है। ये दोनों पार्टियां दूसरे जिलों के प्रमुख नेताओं को भी बेगूसराय और खगड़िया में स्थानीय कैडरों की मदद हेतु जिम्मा देंगी।

    भाकपा माले भी आरा, नालंदा और काराकट लोकसभा सीट पर कैडरों को उतारने और एक-एक बूथ को संभालने की जवाबदेही देने की रणनीति पर कार्य रही है, ताकि महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर एनडीए को पटखनी दी जा सके।

    इन दलों ने अपने-अपने पार्टी मुख्यालय में वार-रूम बनाया है, जहां मोबाइल, फेसबुक और इंटरनेट माध्यमों से उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार युद्ध को मुकाम तक पहुंचाया जा सके।

    ये योद्धा संभालेंगे बिहार में प्रचार की कमान

    माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी (आंध्र प्रदेश), पूर्व महासचिव प्रकाश करात (केरल), वृंदा कारात (पश्चिम बंगाल), सुभाषिणी अली (उत्तर प्रदेश), भाकपा के महासचिव डी. राजा (तमिलनाडू), डा. के. नारायणा, डा. डीके कांगो, राज्यसभा सदस्य पी. संतोष और एनी राजा (केरल), रामकृष्ण पांडा (ओडिशा), अमरजीत कौर (पंजाब), सुजान चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल), मो. सलीम और मो हन्नान मोला, भाकपा के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, स्वदेश भट्टाचार्य, विनोद सिंह (झारखंड), मो. सलीम और कविता कृष्णन जैसे कई और दिग्गज मुख्य प्रचारक होंगे।

    लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    बिहार की लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें

    'ये लंबे समय तक चलने वाला...', Jitan Ram Manjhi ने तेजस्वी यादव पर पलटवार में क्यों कह दी ऐसी बात

    Bihar Politics: लालू यादव ने इस सीट से भी कांग्रेस को किया आउट, RJD कैंडिडेट को लेकर सियासी हलचल तेज