यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये लंबे समय तक चलने वाला...', Jitan Ram Manjhi ने तेजस्वी यादव पर पलटवार में क्यों कह दी ऐसी बात
Jitan Ram Manjhi बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव पर हमलावार हुए जीतन राम मांझी
- लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल
पीटीआई, पटना। Jitan Ram Manjhi Bihar Politics : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को राजद नेता और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। दरअसल, तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
अब पूर्व सीएम मांझी ने तेजस्वी के उस बयान को लेकर हमला बोला है। मांझी ने कहा कि वे कहते हैं कि वे निर्दोष हैं। लालू यादव दोषी हैं, लेकिन वे कहते हैं कि उन्हें फंसाया गया है।
मांझी ने भगवान कृष्ण का लिया नाम
मांझी ने यह भी कहा कि वे भगवान कृष्ण के जेल जाने का उदाहरण देते हैं। लेकिन जनता जानती है कि ऐसे कृत्य करने से क्षणिक लाभ हो सकता है, लेकिन यह लंबे समय तक चलने वाला नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि गलत चीजों को इस तरह से पेश करना कि वह सही लगें, यह सही नहीं है। आखिरकार जीत सत्य की होती है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट
बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD Leader Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने राजग सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की नीतियों को लेकर हमला बोला था।
तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में छात्रों, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों और वंचितों का भी जिक्र किया था। तेजस्वी की इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने उक्त बातें कहीं।
यह भी पढ़ें
Jitan Ram Manjhi की PM मोदी से फोन पर हुई बात, गदगद होकर कह दी दिल की बात
