विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना में डटे रहेंगे... मोबाइल भी रखने होंगे ऑन; 'नीतीश कुमार के खेला' पर लालू ने राजद विधायकों को दिए निर्देश

Published: Sat, 27 Jan 2024 10:00 PM (IST)

राजद-जदयू के 15 महीने पुराने रिश्तों में टूट की आशंका के बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ...और पढ़ें

पटना में डटे रहेंगे... मोबाइल भी रखने होंगे ऑन; 'नीतीश कुमार के खेला' पर लालू ने विधायकों को दिए निर्देश
पटना में डटे रहेंगे... मोबाइल भी रखने होंगे ऑन; 'नीतीश कुमार के खेला' पर लालू ने विधायकों को दिए निर्देश

HighLights

  1. राजद विधायकों को अगले आदेश तक पटना में बने रहने का लालू ने दिया निर्देश
  2. विधायक दल की बैठक में हर निर्णय के लिए लालू किए गए अधिकृत
  3. लालू बोले- सुख-दुख में हम साथ रहे हैं, आगे भी साथ ही रहेंगे, धैर्य बनाए रखें

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद-जदयू के 15 महीने पुराने रिश्तों में टूट की आशंका के बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को पार्टी के सभी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। लालू प्रसाद ने बैठक में यह साफ करने के प्रयास किए कि राजद की ओर से सरकार तोड़ने के कोई प्रयास नहीं होंगे। पहल उनकी (जदयू) की ओर से होनी चाहिए।

उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों को अगले आदेश तक पटना में बने रहने और मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश भी दिए। बैठक पार्टी विधायकों ने सभी प्रकार के निर्णय लेने के लिए लालू प्रसाद को अधिकृत किया।

हमारी ओर से सरकार गिराने की पहल नहीं होगी: लालू

राजद विधायक दल की बैठक एक बजे से होनी थी। इसके पूर्व ही पांच देशरत्न मार्ग तेजस्वी आवास पर विधायकों का जुटना शुरू हो गया था। बैठक करीब पौने तीन घंटे चली। इस दौरान लालू ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायक-विधान पार्षदों के साथ ताजा हालात पर चर्चा की।

लालू ने कहा,

अगले 24 घंटे बिहार की राजनीति में बेहद अहम होने जा रहे हैं। महागठबंधन सरकार के टूटने की संभावना है, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सरकार को अस्थिर करने या गिराने की कोई पहल नहीं होगी।

उन्होंने कहा जो भी करना होगा उनकी ओर से पहल होगी। अपने विधायकों को लालू प्रसाद ने निर्देश दिए कि विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता अगले आदेश तक पटना में बने रहें। मोबाइल फोन ऑन रखें। किसी भी प्रकार के बहकावे में आने से बचें।

'आप सभी लोग हमारे सुख-दुख के साथी'

उन्होंने विधायकों से कहा कि आप सभी लोग हमारे सुख-दुख के साथी हैं। हमने जब भी आप लोगों को बुलाया है, आप लोग आए हैं। आगे भी हमें मिलकर रहना है। धैर्य बनाए रखें।

यदि हमारे विपक्ष में बैठने की नौबत आती है तो जनता के बीच जाएं और तेजस्वी यादव के संदेश को प्रचारित करें। बैठक में यह सहमति बनी कि पार्टी हित में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।

यह भी पढें -

'नीतीश कुमार की तरफ से कॉल बैक आया है...', द‍िल्‍ली से कांग्रेस के दिग्‍गज नेता ने किया बड़ा दावा, कहा- समय आएगा जब...

जदयू के अलग होने की बात पर मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान, कांग्रेस अध्‍यक्ष ने लालू-ममता और सीताराम येचुरी से भी की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।