विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'बीजेपी के नाम की माला...', लालू यादव के करीबी ने ये क्या कह दिया; बिहार में सियासी पारा हाई!

Published: Thu, 28 Mar 2024 08:26 PM (IST)

लालू यादव के करीबी शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा आज बिहार में कहीं नहीं है। कुछ चुनिंदा संस्थान ...और पढ़ें

'बीजेपी के नाम की माला...', लालू यादव के करीबी ने ये क्या कह दिया; बिहार में सियासी पारा हाई!
'बीजेपी के नाम की माला...', लालू यादव के करीबी ने ये क्या कह दिया; बिहार में सियासी पारा हाई!

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। नामांकन की प्रक्रिया के बीच राजद ने दावा किया है कि एनडीए की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि पूरे देश में भाजपा का सुपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा भाजपा आज बिहार में कहीं नहीं है। कुछ चुनिंदा संस्थान, कुछ व्यापारिक घराने भाजपा को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

'बीजेपी के नाम की माला...'

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के नाम की माला जपवा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि देश और बिहार की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है। जनता भाजपा के विकल्प के रूप में आज अन्य राजनीतिक दलों की ओर देख रही है।

'राजद रोकेगा बीजेपी-जदयू का विजय रथ'

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद भाजपा-जदयू के विजय रथ को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजद नेता ने दावा किया कि चुनाव समाप्त होते-होते भाजपा का पूरे देश में नाम लेने वाला कोई नहीं रह जाएगा।

RJD-कांग्रेस में सीटें फाइनल!

राजद और कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या पर सहमति बन गई है। कांग्रेस को नौ सीटें मिल सकती हैं। बची 26 सीटें राजद के हिस्से आएंगी, जिनमें विकासशील इंसान पार्टी को भी अधिकतम तीन सीटें दी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: लालू यादव की RJD 26 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पूर्णिया पर अभी भी सस्पेंस; कांग्रेस को क्या मिला?

ये भी पढ़ें- Chirag Met Nitish: सम्राट को साथ लेकर अचानक नीतीश कुमार के घर क्यों पहुंच गए चिराग पासवान? सियासी अटकलें तेज