विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: नीतीश कुमार से अचानक मिलने पहुंचे लालू और तेजस्वी यादव, सियासी अटकलें हुईं तेज

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 19 Jan 2024 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2024 12:17 PM (IST)

Lalu Yadav Meets Nitish Kumar राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से ...और पढ़ें

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अचानक मिलने पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव
  2. तीनों की इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, जदयू के मुखिया व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी प्रसाद यादव भी साथ हैं।

लालू व तेजस्‍वी यादव की करीब आधे घंटे से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि उनके बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

हालांकि, सियासी जगत में नीतीश कुमार की नाराजगी की भी चर्चा आ रही थी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या दोनों पिता-पुत्र नीतीश कुमार को मनाने गए हैं या सीट शेयरिंग ही असली मुद्दा है।

महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान जारी

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग को लेकर जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल में खींचतान लगातार जारी है। जेडीयू जहां 16 सीट से कम पर मानने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं कांग्रेस ने 10 सीट की डिमांड कर दी है। वहीं वाम दल ने 9 सीटों की मांग रखी है।

अब आरजेडी के मुश्किलें खड़ी हो गई हैं कि वह कांग्रेस और वाम दल को कैसे समझाए। कहें तो दोनों दल आरजेडी के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

क्या नीतीश कुमार सुलझाएंगे मुद्दा?

माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग के मुद्दे को नीतीश कुमार ही सही से सुलझा सकते हैं। इसलिए लालू यादव और तेजस्वी यादव उनके पास पहुंचे हों, ताकि इस मसले पर जल्द से जल्द फैसला हो सके। हालांकि, अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आगे की जानकारी आते ही हम आपलोगों को अपडेट देंगे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: 'बिहार से ही निकलवा दीजिए न...', नीतीश कुमार पर भड़के जीतन राम मांझी, MLA पर लगाए गंभीर आरोप

KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम