विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'बिहार से ही निकलवा दीजिए न...', नीतीश कुमार पर भड़के जीतन राम मांझी, MLA पर लगाए गंभीर आरोप

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 18 Jan 2024 12:53 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2024 09:12 PM (IST)

Bihar News बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं। ...और पढ़ें

Bihar News: नीतीश कुमार पर हमलावर हुए जीतन राम मांझी (जागरण)
Bihar News: नीतीश कुमार पर हमलावर हुए जीतन राम मांझी (जागरण)

HighLights

  1. जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के एमएलए पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
  2. जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Jitan Ram Manjhi on Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, अपने पुराने साथी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर एक बार फिर से भड़क गए हैं। उन्होंने इस बार नीतीश कुमार के एमएलए पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश जी, आपको अनुसूचित जाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपके लोग, हमलोगों के ऊपर अत्याचार क्यों कर रहे हैं? आपके एमएलए मुसहर लोगों को गाली दे रहे हैं।

 MLA से कहकर मुसहर लोगों को गाली दिलवा रहे हैं: जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि सदन के अंदर तो मुझे अपमानित किया ही अब अपने MLA से मेरे बहाने मुसहर लोगों को गाली दिलवा रहे हैं। बेगुनाह गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करवा रहे हैं। हम जैसे SC कैटेगरी के लोगों से यदि इतनी ही नफरत है तो अधिसूचना जारी कर हमलोगों को बिहार से बाहर ही निकलवा दीजिए। न अनुसूचित जाति के लोग रहेंगे न आप उनसे नफरत करेंगे।

तीन चार दिन में इंडी गठबंधन टूट जाएगा: मांझी ने किया दावा

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने हाल ही में इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इंडी गठबंधन तीन चार दिनों में टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन का तो कोई हिसाब ही नहीं है।

घमंडिया गठबंधन तो अभी ही टूटता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक को तो राजा का सपना दिखाकर सेनापति की कुर्सी पकड़ाने में लोग लगे हुए हैं। यह गठबंधन, तीन से चार दिन में टूट जाएगा।

कौन हैं जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वो राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के तौर पर 23वें मुख्यमंत्री रहे हैं। जीतन राम मांझी बिहार राज्य में अनुसूचित जाति के तीसरे मुख्यमंत्री रहे। 20 फरवरी 2015 को उन्होनें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल जीतन राम मांझी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय नेता है और पूर्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर थे।

जीतन राम मांझी का जन्म बिहार राज्य के गया जिले के खिजरसराय के महाकर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजीत राम मांझी थे जो एक किसान थे। उन्होंने 1966 में गया कॉलेज से स्नातक किया। वह महादलित मुसहर समुदाय से आते हैं। 1966 में, उन्होंने क्लर्क के रूप में काम करना शुरू किया और 1980 में नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कर दी। फिर लगातार 44 साल से राजनीति में वह सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन JDU ने कर दी बड़ी मांग, कहा- अगर यह बात प्रधानमंत्री मान लें तो...

Bihar News: सौतेली बहन, प्यार और वो... हत्या के चार महीने बाद कब्र से निकाला गया लड़की का शव, कोर्ट के आदेश के बाद पहुंची जेसीबी