विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू के 'कन्हैया' पर चढ़ा कृष्ण-भक्ति का रंग, पूजा-पाठ और गौ-सेवा में हुए लीन

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 07:29 PM (IST)

लालू के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप अपने विविध कारनामों की वजह से हमेशा सुर्खियों मे बने रहते हैं। आजकल वे मथुरा ...और पढ़ें

लालू के 'कन्हैया' पर चढ़ा कृष्ण-भक्ति का रंग, पूजा-पाठ और गौ-सेवा में हुए लीन
लालू के 'कन्हैया' पर चढ़ा कृष्ण-भक्ति का रंग, पूजा-पाठ और गौ-सेवा में हुए लीन

पटना [जेएनएन]। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्यमंत्री सह वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों भगवान की भक्ति में लीन हैं। पहले अपने घर में पूजा-पाठ और अब उसके बाद तीन दिन की तीर्थ यात्रा पर वृंदावन पहुंचे हैं जहां वे भगवान कृष्ण की भक्ति आराधना में जुटे हैं।

मथुरा-वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद गौमाता के साथ भी वक्त बिताया। कभी तो वो दूध दुहने में लगे थे तो कभी गायो के साथ मैदान में, ये सभी तस्वीरें तेज प्रताप ने ट्विटर पर अपलोड की हैं, जिनमें उनके विविध रूप नजर आ रहे हैं। 

जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या वो पंडितों की सलाह पर किसी विशेष पूजा के लिए वृंदावन आए हैं तो इस पर उनका जवाब था कि वो वृंदावन आते रहते हैं, पिछले साल भी यहां आए थे। ये पूछे जाने पर कि उन्होंने भगवान से क्या मांगा तो तेज प्रताप ने कहा कि ये एक भक्त और भगवान के बीच की बात है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

तेज प्रताप को जब ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया कि कहा गया है कि वे राजनीतिक करियर में प्रगति की कामना के लिए पंडितों की सलाह पर तीन दिन का निर्जल व्रत करने के लिए वृंदावन आए हैं तो उन्होंने कहा, 'भगवान के घर आने वाले सब बराबर होते हैं। यहां सभी भक्त होते हैं, बड़े-छोटे का कोई भेद नहीं होता।'

देश में विपक्षी महागठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि 27 अगस्त को पटना में ऐतिहासिक महारैली होगी जिसमें ममता बनर्जी, मायावती, सोनिया गांधी, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता हिस्सा लेंगे। तेज प्रताप के मुताबिक इस रैली में 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' का नारा दिया जाएगा।

तेज प्रताप ने बिहार में आरजेडी और जेडीयू के गठबंधन को भी अटूट बताया। तेज प्रताप ने मोदी सरकार पर किसानों से छल करने का आरोप लगाया।

तेज प्रताप के साथ उनके करीब 10 साथी भी वृंदावन आए हैं। ये सभी तेज प्रताप के दोस्त या उनके बनाए संगठन धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) के सदस्य हैं। ये लोग पटना से दो एसी बसों में आए हैं। सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप का 10 जून को पटना वापसी का कार्यक्रम है और 11 जून को ही लालू प्रसाद यादव का 69वां जन्मदिन है।

यह भी पढ़ें: बिहार में आपातकाल की बरसी पर भाजपा दिखाएगी ताकत, जानिए

तेज प्रताप ने वृंदावन में पूजा की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड की है। तेज प्रताप ने साथ ही लिखा- 'वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में पूजा की, बोलो बांके बिहारी की जय।' इसी साल जनवरी में कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें तेज प्रताप बांसुरी बजाते दिख रहे थे और उनके आसपास कई गायें थीं।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर लगेगा लालू को ये झटका, BJP का दामन थामेंगे दो पुराने साथी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।