अनंत सिंह की बेटी की शादी पर क्या बोले लल्लू मुखिया? कोर्ट में पेशी के दौरान दिया खास आशीर्वाद
बाढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया ने मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी पर शुभकामनाएं दीं। यह बयान उनके और अनंत सिंह के पुराने संबंधों के कारण चर्चा का विषय बन गया, जबकि लल्लू मुखिया एक हत्या के मामले में पेशी पर थे।

कोर्ट में पेशी के दौरान लल्लू मुखिया (सौ. जागरण)
HighLights
लल्लू मुखिया ने अनंत सिंह की बेटी की शादी पर शुभकामनाएं दीं।
हत्या के मामले में बाढ़ कोर्ट में पेशी पर लाए गए थे।
पुराने संबंधों के कारण उनका बयान चर्चा का विषय बना।
संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ कोर्ट में गुरुवार को पेशी के लिए लाए गए राजद के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की बेटी की शादी को लेकर शुभकामनाएं दीं। मीडियाकर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा, 'सदा खुशहाल रहे।'
बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 के मामले में लल्लू मुखिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर जेल से बाढ़ न्यायालय लाया गया था। यहां पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने सहजता से शादी की बधाई देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
गौरतलब है कि लल्लू मुखिया और मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के बीच पूर्व में नजदीकी संबंध रहे हैं। ऐसे में कोर्ट परिसर में दिया गया उनका यह संक्षिप्त बयान चर्चा का विषय बना।
हत्या के मामले में दर्ज है प्राथमिकी
मामला बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2023 को बिंद थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी कमलेश प्रसाद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना दोपहर करीब एक बजे हुई थी। इसके बाद मृतक के पुत्र कुमार गौरव के लिखित आवेदन के आधार पर बाढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इस मामले में लल्लू मुखिया की अब तक कई बार न्यायालय में पेशी हो चुकी है। वह पूर्व में भी कई बार न्यायालय पर पूरा भरोसा जताते हुए कह चुके हैं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर अटके खेसारी लाल, बोले- अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई