विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: मंच पर बैठे थे अखिलेश, नए कांग्रेस प्रभारी बोले- अब खुसुरफुसुर से नहीं चलेगा काम; इनको दी चेतावनी

Published: Thu, 20 Feb 2025 02:40 PM (IST)

बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने पदभार संभालते ही एलान कर दिया है कि पार्टी पूरी ...और पढ़ें

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने संभाला पद। फोटो- जागरण
बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने संभाला पद। फोटो- जागरण

HighLights

  1. लड़ेंगे, जीतेंगे के नारे के साथ अल्लावारु ने शुरू की अपनी नई सियासी पारी
  2. अल्लावारू बोले, चुनाव मैदान में बरात के नहीं रेस के घोड़े दौड़ाए जाएंगे
  3. नए प्रभारी ने गुटबाजी करने वालों को भी चेताया, कहा- खुसुरफुसुर से नहीं चलेगा काम

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने गुरुवार को अपने पद का प्रभार ले लिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने प्रभारी का स्वागत किया। पटना पहुंचते ही अल्लावारु ने साफ कर दिया की पार्टी अपनी पूरी ताकत से लड़ेगी भी और जीतेगी भी।

राहुल गांधी के हवाले से उन्होंने कहा कि अब चुनाव में बरात के नहीं रेस के घोड़े दौड़ाए जाएंगे। सदाकत आश्रम में बिहार प्रभारी के स्वागत में आज उत्सवी माहौल दिखा। अमूमन पार्टी के कार्यक्रम से गायब रहने वाले नेता भी आश्रम में नजर आए।

'बिहार आकर बहुत अच्छा लगा'

अल्लावारु ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की विधानसभा हो या फिर दिल्ली की लोकसभा यहां तक पहुंचाने का रास्ता बिहार से होकर ही गुजरता है। उन्होंने दोबारा कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया और कहा कि बिहार आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

'मैं किसी भी चुनौती से भागूंगा नहीं...'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता के साथ मिलकर काम करूंगा। बिहार कांग्रेस को उसकी पुरानी ताकत वापस दिलाने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है, और मैं इसे पूरी मजबूती से निभाऊंगा। चुनौती कैसी भी हो, मैं उससे भागूंगा नहीं, उसका सामना करूंगा।

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस को कोई भी पार्टी या संगठन हरा नहीं सकता। कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। उन्होंने कहा कि आप, यहां बैठे तमाम लोग 'सिंह' हैं जो कभी पराजित नहीं होते हैं।

अपने संबोधन के दौरान कृष्ण ने घोषणा की कि वह जल्द ही बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। उनके इस कार्यक्रम की घोषणा जल्दी ही होगी।

'गुटबाजी या खुसपुस से लड़ाई नहीं जीती जाती'

कृष्णा अल्लावारु ने गुटबाजी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि गुटबाजी या खुसुरफुसुर से कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती है।

इससे पहले, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने अल्लावारु का स्वागत किया और कहा कि युवा प्रभारी के साथ मिलकर पार्टी को बिहार में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शक्ति पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और बिहार में हम सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम को दूसरे कई नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान, मदन मोहन झा, प्रेमचंद मिश्रा, बृजेश पांडेय, कौकब कादरी, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, आनंद माधव समेत दूसरे कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव हुए अलर्ट, लालू के फॉर्मूले के साथ बनाई नई स्ट्रेटजी

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: कुर्मी वोटरों को लुभाने के लिए BJP ने चला नया दांव, चौंक गई नीतीश कुमार की पार्टी