विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खान सर को म‍िलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? पटना के कोर्ट में आज अहम सुनवाई

Published: Wed, 08 Jul 2026 08:51 AM (IST)

आज पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके तीन सहकर्मियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। यह मामला हत्या के प्रयास और आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल से जुड़ा है। 

फैजल खान और उनके तीन सहयाेगियों की अग्र‍िम जमानत याच‍िका पर आज होगी सुनवाई।

फैजल खान और उनके तीन सहयाेगियों की अग्र‍िम जमानत याच‍िका पर आज होगी सुनवाई।

HighLights

  1. खान सर और 3 सहकर्मियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई।

  2. हत्या के प्रयास, अवैध आग्नेयास्त्रों के मामले में आरोप।

  3. अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक 8 जुलाई तक बढ़ाई।

जागरण संवाददाता, पटना। हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में आरोपित खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्र‍िम जमानत याच‍िका पर आज सुनवाई होगी।  

इसके अलावा फैजल खान के तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी।

इस मामले में 7 जुलाई को अदालत में सुनवाई भी हुई। रौशन आनंद के अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि खान सर पर पूर्व का एक और मामला है, जिसको उन्होंने छिपा लिया है।

पूर्व का मामला क्‍यों छ‍िपाया 

वही, खान सर के अधिवक्ता अरविन्द कुमार मउआर ने अदालत को बताया कि उस मामले में खान सर को अदालत ने बरी कर दिया है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने रौशन आनंद के अधिवक्ता को पूरक आवेदन देने को कहा और आवेदन का जवाब खान सर के अधिवक्ता को देने को कहा।

इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 8 जुलाई निश्चित कर दी। अदालत ने इस दौरान खान सर और उनके तीन सहकर्मियों के गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक की अंतरिम राहत भी 08 जुलाई तक जारी रखी है ।

दो गार्डों की जमानत पर भी होनी है सुनवाई 

गौरतलब है कि खान सर के कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाना की पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा कर्मियों के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बी एन एस और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चार जून 2026 को कदम कुआं थाना में कांड संख्या 418/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर इस मामले में जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें- खान सर की अग्रिम जमानत पर 40 मि‍नट सुनवाई; पटना कोर्ट ने मांगा क्रिमिनल रिकॉर्ड, अगली सुनवाई 8 को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।