विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत पर 40 मि‍नट सुनवाई; पटना कोर्ट ने मांगा क्रिमिनल रिकॉर्ड, अगली सुनवाई 8 को

Published: Tue, 07 Jul 2026 12:06 PM (IST)

पटना कोर्ट में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने उनके आपराधिक इतिहास का ब्योरा मांगा। अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी, जब खान सर के वकील पूरक आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

फैजल खान की अग्र‍िम जमानत याचिका पर 8 जुलाई को सुनवाई।

फैजल खान की अग्र‍िम जमानत याचिका पर 8 जुलाई को सुनवाई।

HighLights

  1. खान सर की अग्रिम जमानत पर पटना कोर्ट में सुनवाई।

  2. कोर्ट ने फैजल खान का आपराधिक इतिहास मांगा।

  3. अगली सुनवाई अब 8 जुलाई को निर्धारित की गई।

जागरण संवाददाता, पटना। खान ग्‍लाेबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान (खान सर) की अग्र‍िम जमानत एवं उनके दो गार्डों प्रदीप कुमार एवं तालेबर सिंह जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। 

जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रूपेश कुमार देव ने करीब 40 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद पक्ष के वकील के आरोपों पर फैजल खान के आपराध‍िक इतिहास का ब्‍योरा कोर्ट ने मांगा।

खान के वकील बोले- उस मामले में बरी हो चुके हैं

खान सर के अधिवक्ता का कहना था कि उस केस में वे बरी हो गए हैं। इस पर अदालत ने अधिवक्ता को एक पूरक आवेदन देने को कहा और सुनवाई की तिथि 8 जुलाई को रखी है।

इससे पूर्व जिला जज के छुट्टी पर रहने के कारण खान सर और अन्य आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथ‍ि 7 जुलाई तय की गई थी। 

इससे पहले 30 जून को कोर्ट ने हथ‍ियारों के डॉक्‍यूमेंट्स जमा करने का आदेश दिया था। उस दिन लोक अभ‍ियोजक ने कहा था क‍ि फैजल खान के दोनों गार्ड के पास अवैध हथ‍ियार थे।

30 जून को डॉक्‍यूमेंट्स जमा करने का द‍िया था निर्देश 

दहशत फैलाने के उद्देश्‍य से 2 जून की रात फायरिंग की गई थी। बचाव पक्ष के वकील अरविंद मौआर ने हथ‍ियारों के लाइसेंसी होने की बात कही थी। उन्‍होंने दावा किया था कि दोनों के हथ‍ियार के दस्‍तावेज पुलिस ने जब्‍त कर लिए हैं।  

इसके बाद कोर्ट ने डॅक्‍यूमेंट जमा करने को कहा था। तीन जुलाई सुनवाई की तिथ‍ि तय की थी। इसके बाद 7 जुलाई की तिथ‍ि तय की गई। 

2 जून की रात हुई थी फायरिंग 

बता दें कि 2 जून की रात कोचिंग पर बवाल के बाद पुलिस जांच में सामने आया था क‍ि खान ग्‍लाेबल स्‍टडीज कोचिंग सेंटर पर पथराव और मारपीट के बाद चार राउंड गोली गार्डों ने चलाई थी। 

फैजल खान के कहने पर ही गार्डों ने ऐसा किया था। इस आरोप में पूर्व में दर्ज एफआईआर में बाद में खान सर का नाम भी जोड़ा गया था।  

उससे पूर्व ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद व उनके दो अन्‍य सहयोग‍ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में वे जमानत पर बाहर आए। 

यह भी पढ़ें- खान सर केस में नया अपडेट; एंटिस‍िपेटरी बेल पर सुनवाई फिर टली, पटना स‍िव‍िल कोर्ट ने तय की नई तारीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।