विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खान सर केस में नया अपडेट; एंटिस‍िपेटरी बेल पर सुनवाई फिर टली, पटना स‍िव‍िल कोर्ट ने तय की नई तारीख

Published: Fri, 03 Jul 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई, अब यह 7 जुलाई को होगी। जिला जज की छुट्टी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी, जिसमें हथियारों के दस्तावेजों पर भी फैसला होना है।

फैजल खान उर्फ खान सर। फाइल फोटो

फैजल खान उर्फ खान सर। फाइल फोटो

HighLights

  1. खान सर की अग्रिम जमानत सुनवाई 7 जुलाई तक टली।

  2. जिला जज की छुट्टी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

  3. हथियारों के दस्तावेज जमा करने का कोर्ट ने दिया था आदेश।

जागरण संवाददाता, पटना। खान ग्‍लाेबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान (खान सर) की अग्र‍िम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी।  

जिला जज के छुट्टी पर रहने के कारण खान सर और अन्य आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हुई। अब सुनवाई 7 जुलाई को होगी।

इससे पहले 30 जून को कोर्ट ने हथ‍ियारों के डॉक्‍यूमेंट्स जमा करने का आदेश दिया था।  उस दिन लोक अभ‍ियोजक ने कोर्ट में कहा था क‍ि फैजल खान के दोनों गार्ड के पास अवैध हथ‍ियार थे।

30 जून को डॉक्‍यूमेंट्स जमा करने का द‍िया था निर्देश 

दहशत फैलाने के उद्देश्‍य से 2 जून की रात फायरिंग की गई थी। बचाव पक्ष के वकील अरविंद मौआर ने हथ‍ियारों के लाइसेंसी होने की बात कही थी। उन्‍होंने दावा किया था कि दोनों के हथ‍ियार के दस्‍तावेज पुलिस ने जब्‍त कर लिए हैं।  

इसके बाद कोर्ट ने हथ‍ियारों के डॅक्‍यूमेंट जमा करने को कहा था। तीन जुलाई सुनवाई की तिथ‍ि तय की थी।  अब 7 जुलाई पर सबकी नजर टिक गई है।  

2 जून की रात हुई थी फायरिंग 

पुलिस जांच में सामने आया था क‍ि जून की रात खान ग्‍लाेबल स्‍टडीज कोचिंग सेंटर पर पथराव और मारपीट के बाद चार राउंड गोली गार्डों ने चलाई थी। 

फैजल खान के कहने पर ही गार्डों ने ऐसा किया था। इस आरोप में पूर्व में दर्ज एफआईआर में बाद में खान सर का नाम भी जोड़ा गया था।  

उससे पूर्व ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद व उनके दो अन्‍य सहयोग‍ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में वे जमानत पर बाहर आए। 

यह भी पढ़ें- खान सर की अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को सुनवाई, कोर्ट ने मांगे गार्डों के हथियारों के दस्तावेज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।