विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इसे कहते हैं मोदी की गारंटी', Karpoori Thakur को भारत रत्न मिलने पर बिहार के नेता गदगद; JDU ने नीतीश को दिया क्रेडिट

Published: Tue, 23 Jan 2024 10:02 PM (IST)

जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का फैसला लिया है। केंद्र के इस फैसले से बिहार ...और पढ़ें

'इसे कहते हैं मोदी की गारंटी', Karpoori Thakur को भारत रत्न मिलने पर बिहार के नेता गदगद
'इसे कहते हैं मोदी की गारंटी', Karpoori Thakur को भारत रत्न मिलने पर बिहार के नेता गदगद

राज्य ब्यूरो, पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी खुशी जताई है। मांझी ने कहा कि यह संपूर्ण बिहारवासियों का सम्मान है। यह नरेंद्र मोदी ही कर सकते थे। यह हमारी पुरानी मांग थी।

उन्होंने कहा कि आज यह साबित हो गया कि मोदी की गारंटी मतलब क्या होता है। धन्यवाद अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आप हैं तो भरोसा है। इसी तरह बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह और पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से बिहार गौरवान्वित : राज्यपाल

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं। साथ हीराज्य की जनता को बधाई देता हूं। सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी जी गरीबों के उत्थान के लिए आजीवन संघषर्रत रहे। उन्हें यह सम्मान मिलने से बिहार गौरवान्वित हुआ है।

प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार: उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। यह बिहार की चिर प्रतीक्षित मांग थी, जो वर्षों से की जा रही थी, लेकिन नरेंद्र मोदी से पहले केंद्र की किसी सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। केंद्र की ऐसी सरकारें भी कर्पूरी को वह सम्मान नहीं दे सकीं, जो उनके शिष्यों के समर्थन से चल रही थीं।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पर क्या बोले भाजपा नेता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि अति पिछड़ों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्मशताब्दी पर भारत रत्न देने का निर्णय कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार व देश के करोड़ों पिछड़ों का सम्मान किया है।

उन्होंने मरणोपरांत जननायक को भारत रत्न से सम्मानित करने की केंद्र सरकार के निर्णय पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि ''सबका साथ, सबका विकास'' अभियान से वे कर्पूरी ठाकुर के ही सपनों को साकार कर रहे हैं। कर्पूरी का सपना था कि देश की सत्ता पर कोई पिछड़ा का बेटा बैठे। प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल कर मोदी ने कर्पूरी के सपने को सच किया है।

यह भी पढ़ें

सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर्पूरी ठाकुर, करोड़ों देशवासियों के दिल और दिमाग में आज भी जीवित हैं जननायक

यह नीतीश कुमार के प्रयासों का परिणाम: देवेश

विधान परिषद के सभापति और जदयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से अलंकृत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी के निधन के बाद से ही नीतीश कुमार केंद्र सरकार से यह मांग कर रहे थे, लेकिन किसी कारण से यह मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। ठाकुर ने कहा कि यह नीतीश कुमार के संघर्ष का ही परिणाम है कि केंद्र सरकार जननायक को यह सर्वोच्च सम्मान देने के लिए सहमत हुई।

ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या-कुछ कहा

ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने जननायक को बताया 'सामाजिक न्याय का प्रतीक'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।