Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आधुनिक सुविधाओं लैस कराटे प्रशिक्षण केंद्र गांधी मैदान में खुला

गांधी मैदान में गेट संख्या तीन के पास कराटे प्रशिक्षण केन्द्र खुल गया है।

By Edited By: Updated: Sun, 24 Jul 2016 01:40 AM (IST)
Hero Image

पटना। गांधी मैदान में गेट संख्या तीन के पास कराटे प्रशिक्षण केन्द्र खुल गया है। नामांकन 50 रुपये तथा मासिक शुल्क 100 रुपये है। पहले यह केन्द्र श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में चलता था। श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति द्वारा संचालित कराटे प्रशिक्षण केन्द्र का गांधी मैदान में उद्घाटन करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि अपने बच्चों को कराटे सीखएं। अपनी आत्म रक्षा स्वयं करेंगे तथा शक्तिशाली भी बनेंगे। स्वास्थ की दृष्टिकोण से भी कराटे सीखना चाहिए। कराटे के क्षेत्र में बच्चे देश और राज्य का नाम भी रोशन करेंगे। खुशी प्रकट किया कि इस केन्द्र के बच्चे 12 पदक हासिल किए हैं।

प्रमंडलीय आयुक्त अपने आप को नहीं रोक पाए तथा बच्चों के संग खुद ¨रग पर उतर गए। प्रशिक्षक अमित कुमार और पिंकी कुमारी ने बताई की सुबह में छह बजे से नौ बजे तक तथा शाम में पांच से सात बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।