विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25000 दीपों से जगमग कंगन घाट पर मां गंगा की हुई महाआरती

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:06 AM (IST)

पटना सिटी के कंगन घाट पर कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के अवसर पर 25 हजार दीपों से देव दीपावली मनाई गई।  

कंगन घाट पर दीप जलाते लोग। फोटो जागरण

कंगन घाट पर दीप जलाते लोग। फोटो जागरण

HighLights

  1. कंगन घाट पर 25 हजार दीपों से देव दीपावली मनाई गई।

  2. कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर भव्य आयोजन।

  3. गंगा महाआरती में देश-विदेश के श्रद्धालु हुए शामिल।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। भगवान विष्णु को समर्पित मास कार्तिक पूर्णिमा व सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर मंगलवार की शाम कंगन घाट की सीढ़ियां 25 हजार दीपों की रौशन से जगमगा उठी।

गंगा पूजन के बाद निर्मल गंगा की लहरों के बीच इठलाते-बहते दीप अलौकिक छटा बिखेर रहे थे। कंगन घाट गुरुद्वारा मार्ग भी दीपों से जगमग था।

गंगा सेवादल समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव गंगौल, महासचिव राजेश शुक्ला टिल्लू व मुख्य प्रवक्ता सुजीत कसेरा की देखरेख में आयोजित इस अद्भुत नजारे को आंखों में समा लेने के लिए सैकड़ों लोग घाटों पर जमा हुए।

मनोज भट्ट द्वारा गंगा की महाआरती की गई। चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में राहुल अग्रवाल की देखरेख में देव दीपावली पर 1100 दीप जलाए गए।

गंगा जल से घाट की सीढ़ियों को धोया गया। अप्रतिम, अद्भुत व अविस्मरणीय देव दीपावली का गवाह बनने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा गुरु नानक जयंती पर पहुंचे देश-विदेश के सिख श्रद्धालु भी पहुंचे।

देव दीपावली पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर सीता साहू, वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन कुमार रिंकू, सेवानिवृत डीएसपी विजय यादव, डॉ. टीपी गोलवारा, संजीव यादव, समाजसेवी नारायण साह, राजेश चौधरी, राजेश कनोडिया टिंचू, अभय कुमार अतुल ने किया।

समिति के सदस्य मनोज अठघरा, अजित कुमार, विकास राज जायसवाल, पप्पू पटेल, प्रियांशु कुमारी, बम शंकर, नागदेव राय, सुभाष गुप्ता, वकील राय ने अतिथियों का स्वागत किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि 28 वर्षों से कंगन घाट पर देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। देव दीपावली पर कंगन घाट में देवताओं की विशेष पूजा हुई।

यह भी पढ़ें- नेपाल समेत देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, पूर्णिया के बराह बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।