विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना जंक्शन पर AC कोच में सफर करने वाले यात्री भी सुरक्षित नहीं! तीन यात्रियों के लाखों के गहने और नकदी चोरी

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:21 AM (IST)

पटना जंक्शन पर ट्रेनों के एसी कोच में सफर कर रहे तीन यात्रियों से लाखों रुपये के गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी हो गए। रेल पुलिस ने शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

तीन यात्रियों के लाखों के गहने व नकदी चोरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

तीन यात्रियों के लाखों के गहने व नकदी चोरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पटना जंक्शन पर एसी कोच यात्रियों से चोरी की घटनाएं।

  2. तीन यात्रियों के लाखों के गहने, नकदी और सामान गायब।

  3. रेल पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना जंक्शन पर ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्री भी चोरों के निशाने पर हैं। स्टेशन पर पहुंचते ही शातिर अपराधियों ने दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों के बैग और पर्स चोरी कर लिए। इन वारदातों में लाखों रुपये के गहने, नकदी, मोबाइल, टैबलेट और जरूरी दस्तावेज गायब हो गए। 

पीड़ितों की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झारखंड के धनबाद निवासी गुड्डू सिंह 25 नवंबर को गंगा दामोदर एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच से पटना आ रहे थे। 

पटना जंक्शन पहुंचने पर पर्स चोरी

पटना जंक्शन के पास उन्होंने अपना बैग सीट पर रखा और कुल्ला करने चले गए। लौटने पर बैग गायब मिला। उसमें छह हजार रुपये, मोबाइल फोन, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात थे। 

भभुआ निवासी आरती पाल 15 नवंबर को परिवार के साथ कोलकाता-गाजीपुर एक्सप्रेस से पटना आ रही थीं। एसी एवन कोच में उनकी आरक्षित सीट थी। उन्होंने लेडीज पर्स सीट की खूंटी पर टांग रखा था। पटना जंक्शन पहुंचने पर पर्स चोरी हो गया। उसमें सोने के दो टाप, 20 ग्राम की सोने की चेन, चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये थे। बाद में उन्होंने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।

एक लाख नकदी और टैबलेट की भी चोरी

तीसरी घटना पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर निवासी रीता पाल के साथ हुई। उन्हें किशनगंज से कोटा जाना था। 14 अक्टूबर को परिवार के साथ गांधीधाम एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सवार हुई थीं। बैग सिरहाने रखा था, जिसमें एक लाख रुपये नकद, टैबलेट और जरूरी दस्तावेज थे। 

अगले दिन पटना जंक्शन पहुंचने पर बैग चोरी हो गया। हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद उन्होंने कोच अटेंडेंट को भी जानकारी दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सफर जारी रखते हुए कोटा पहुंचने पर उन्होंने वहां की जीआरपी में लिखित शिकायत दी। कोटा से शिकायत मिलने के बाद पटना रेल पुलिस ने 26 नवंबर को केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में सीट के लिए धक्का-मुक्की, 200 से अधिक यात्रियों को नहीं मिली जगह


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।