बिहार : सिवान में सरेआम पत्रकार की गोली मारकर हत्या, दहशत का माहौल
बिहार के सिवान जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम एक हिंदी दैनिक के स्थानीय ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शाम करीब 07.30 बजे स्टेशन रोड में सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत है।
पटना। बिहार के सिवान जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम एक हिंदी दैनिक (जागरण नहीं) के स्थानीय ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शाम करीब 07.30 बजे टाउन थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत है। हत्याकांड के कारण फिलहाल अज्ञात हैं।
पढ़ें : कइयों की आंखों में खटक चुके थे पत्रकार राजदेव
सिर में पिस्टल सटा मार दी गोली
जानकारी के अनुसार हत्यारे ने सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। एक गोली उनके सिर और दूसरी गर्दन में लगी। जख्मी राजदेव को पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में भी उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार अपराधी भागने में सफल रहे।
पढ़ें : राजदेव हत्याकांड पर बोला विपक्ष, बिहार में आ गया महाजंगलराज
घर लौटते वक्त हुई हत्या
घटना उस समय हुई, जब राजदेव अपने कार्यालय से महादेवा मिशन कंपाउंड मोहल्ले में स्थित अपने घर लॉट रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कइयों की आंखों की किरकिरी थे राजदेव
राजदेव रंजन कई लोगों के निशाने पर थे। अलग-अलग समय में उनको कई बार धमकी मिल चुकी थी।
जांच में जुटा पुलिस
घटना को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। एसपी सौरभ कुमार साह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डीएम व एसपी ने मौके पर पुहंचकर तहकीकात की है।