विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर जेडीयू की आई प्रतिक्रिया, केसी त्यागी और ललन सिंह ने कर दी PM Modi की तारीफ

By Sanjeev KumarEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 09 Feb 2024 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2024 03:01 PM (IST)

Bihar News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के ...और पढ़ें

केसी त्यागी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर दी प्रतिक्रिया
केसी त्यागी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर दी प्रतिक्रिया

HighLights

  1. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर पीएम मोदी की तारीफ की
  2. केसी त्यागी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के योगदान को भी याद किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News: नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव,चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया था।

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने की पीएम मोदी की तारीफ

अब भारत सरकार द्वारा इस घोषणा के बाद सियासी प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में जेडीयू नेता केसी त्यागी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर पीएम मोदी की तारीफ की है। केसी त्यागी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार की जितनी अधिक हो उतनी प्रशंसा करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं असली भारत का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी सरकार की सराहना करना चाहता हूं। हमें इस पर गर्व है। केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम योगदान दिया था।

ललन सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया

भारत रत्न की घोषणा पर जेडीयू के दिग्गज नेता ललन सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। ललन सिंह ने कहा कि ये सभी भारत के रत्न थे और इन्हें भारत रत्न देने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने विपक्ष पर हमला भी बोला। ललन सिंह ने कहा कि विपक्ष टाइमिंग देखता है, हम टाइमिंग नहीं देखते हैं।

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap: 'केके पाठक जी हम आपकी पूजा करेंगे, अगर आपमें दम है तो...', मनीष कश्यप ने दे दिया बड़ा चैलेंज

Patna Junction history: कैसे हुआ था पटना जंक्शन का निर्माण, पहली ट्रेन कौन सी चली थी? पढ़ें इसका दिलचस्प इतिहास


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।