JDU MLA का डर्टी डांस, बार बालाओं के साथ 'रंगीन' वीडियो वायरल
सिवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्यामबहादुर सिंह अपने डर्टी डांस के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक डांस वीडियो वायरल हुआ है। इसमें विधायक दो बार बालाओं के साथ थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर वायरल हो गया है।
पटना। सिवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्यामबहादुर सिंह अपने डर्टी डांस के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक डांस वीडियो वायरल हुआ है। इसमें विधायक दो बार बालाओं के साथ थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर वायरल हो गया है।
श्यामबहादुर सिंह सत्ताधारी दल जदयू के विधायक हैं। उनका डांस वीडियो कब का है, निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। वीडियो देखकर लगता है कि यह हाल का ही है।
विदित हो कि विणायक का ऐसा ही एक और वीडियो कुछ दिनों पहले भी वायरल हुआ था। करीब चार वर्ष पहले भी विधायक श्यामबहादुर सिंह बड़हरिया में एक शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत होकर खुलेआम बार बाला के साथ डांस करते दिखे थे।
पहले भी चर्चा में रहे हैं विधायक
- 2010 में भी श्यामबहादुर सिंह लड़कियों के साथ डांस करते दिखे थे। तब JDU ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
- फरवरी 2012 में MLA एक बिजनेसमैन के घर शादी के फंक्शन में गए थे, जहां उन्होंने लड़कियों के साथ डांस किया था।
- इसके अलावा अगस्त 2015 में हाथी की सवारी के लिए भी ये MLA चर्चा में आ चुके हैं।
- इसके पहले भी उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आयोजित जदयू के एक कार्यक्रम की तैयारी के दौरान भी रात में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया था जिसके लिए वे पूरे देशभर खासे चर्चित हुए थे।
- बाद में सीएम नीतीश कुमार से उनको डांट भी पड़ी थीं हालांकि इस वायरल हुए वीडियो फुटेज को देख ऐसी संभावना जताई जा रही है यह एक दो महीने पहले की हो सकती है।
विधायक की सफाई
जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह ने कहा कि ऑरकेस्ट्रा उनका शौक है और जब भी मौका मिलता है, वे डांस करते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।