विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JDU ने जारी की जिला प्रभारियों की नई लिस्ट, द्वारिका प्रसाद को पटना और श्वेता विश्वास को पटना नगर की कमान

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:21 PM (IST)

जदयू ने गुरुवार को बिहार के विभिन्न जिलों और नगरों के लिए अपने नए जिला प्रभारियों की घोषणा की। 

नीतीश कुमार। (फाइल फोटो पीटीआई)

नीतीश कुमार। (फाइल फोटो पीटीआई)

HighLights

  1. जदयू ने बिहार के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा की।

  2. पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में प्रभारी नियुक्त।

  3. द्वारिका प्रसाद पटना, डॉ. श्वेता विश्वास पटना नगर के प्रभारी।

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने गुरुवार को अपने जिला प्रभारियों के नाम तय किए। द्वारिका प्रसाद को पटना व डॉ. श्वेता विश्वास को पटना नगर का प्रभार दिया गया है।

ब्रजेश कुशवाहा को बगहा, नरेंद्र पटेल को पश्चिमी चंपारण, रामबाबू कुशवाहा को पूर्वी चंपारण, शिवेश कुमार को शिवहर, मेजर हैदर इकबाल खान को सीतामढ़ी संजीव झा को दरभंगा, सुधीर राय को दरभंगा नगर, कमलाकांत भारती को सुपौल, शिवनंदन सिंह को मधुबनी का जिला प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, मनोज पासवान को अररिया, रमेश सिंह को किशनगंज, सुनील कुमार को पूर्णिया, अरविंद कुमार काे पूर्णिया नगर, आशीष कुमार पटेल को कटिहार, संजीव कुमार को कटिहार नगर, निरंजन कुशवाहा को मधेपुरा, राजकुमार झा को सहरसा, रबिन कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभारी बनाया गया है।

अमरेंद्र सिंह को मुजफ्फरपुर नगर, कौशल किशोर सिंह को गोपालगंज, राजेश त्यागी को सीवान, पूर्व विधायक रिंकू सिंह को सारण, विनोद सिंह को वैशाली, रामनाथ रमण को समस्तीपुर, रीणा चौधरी को समस्तीपुर नगर, संतोष सहनी को बेगूसराय, रविंद्र पटेल को बेगूसराय नगर, जीतेंद्र जीबू को खगड़िया, कौशल्या जायसवाल को नवगछिया का प्रभारी बनाया गया।

 

पूर्व विधायक राजकुमार सिंह को भागलपुर, राजीव रंजन पटेल को भागलपुर नगर, शंभू शरण को बांका, अशोक चंद्रवंशी को मुंगेर, मोहन सिंह चंद्रवंशी को लखीसराय, विजय कुमार सिन्हा को शेखपुरा, राजू सिंह को नवादा, पवन चंद्रवंशी को नालंदा, सतीश कुशवाहा को बिहारशरीफ नगर का प्रभारी बनाया गया।

वहीं, लक्ष्मण महतो को बाढ़,, विधायक रणधीर सुिंह को भोजपुर, सुदेश कुमार मुन्ना को आरा नगर, सुरेंद्र राजभर को बक्सर, दिलीप कुशवाहा को अरवल, अनुज कुमार सिंह को जहानाबाद, मंजू कुशवाहा को औरंगाबाद, रणविजय कुमार को गयाजी ग्रामीण, विजय विश्वकर्मा को गयाजी नगर तथा संजय कांत को जमुई का जिला प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में JDU की नई टीम में किसे मिली जगह? उमेश कुशवाहा ने घोषित की प्रदेश कमेटी, 3 उपाध्यक्ष; 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।