विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में JDU की नई टीम में किसे मिली जगह? उमेश कुशवाहा ने घोषित की प्रदेश कमेटी, 3 उपाध्यक्ष; 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:28 PM (IST)

जदयू ने बिहार में अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की है। इसमें 3 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव सहित 137 कार्यकारिणी सदस्य और 52 जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

तीन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

तीन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

HighLights

  1. जदयू बिहार प्रदेश कमेटी का विस्तार, नई टीम घोषित।

  2. तीन उपाध्यक्ष, नौ महासचिव और ग्यारह सचिव नियुक्त।

  3. संगठन को मजबूत करने हेतु 137 सदस्य, 52 जिला प्रभारी।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कमेटी की नई टीम घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नई टीम में तीन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, नौ को प्रदेश महासचिव और 11 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 137 कार्यकारिणी सदस्य और 52 जिला संगठन प्रभारी भी बनाए गए हैं। नई कमेटी के जरिए पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी की है।

तीन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी सूची में तीन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें नालंदा के राम चरित्र साह, वैशाली के विजय सहनी और औरंगाबाद के विश्वनाथ सिंह शामिल हैं। इन नेताओं को प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अध्यक्ष को सहयोग देने की जिम्मेदारी दी गई है।

नौ नेताओं को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

नई प्रदेश कमेटी में नौ नेताओं को महासचिव बनाया गया है। इनमें विधायक रणधीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक राज कुमार सिंह, अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, डॉ. अजय कुमार, मुर्तजा अली कैसर, राजकुमार झा, रंगनाथ शर्मा और ओम प्रकाश सिंह सेतु शामिल हैं। इनके अलावा मनीष कुमार को भी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास मुख्यालय प्रभारी आईटी का दायित्व भी रहेगा।

11 नेताओं को बनाया गया प्रदेश सचिव

प्रदेश कमेटी में 11 नेताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें श्याम कुमार राय (वैशाली), अंजनी कुमार सिंह (शेखपुरा), विजय कुमार शर्मा (औरंगाबाद), अभिषेक पटेल (रोहतास), सुड्डू पटेल (भागलपुर), सुरेश कुमार (सीतामढ़ी), राहुल सरीन (जहानाबाद), राहुल खंडेलवाल (पटना), मोहन सिंह चंद्रवंशी (नवादा), राजेश पाल (पटना) और रंजन बिंद (मुंगेर) शामिल हैं।

137 कार्यकारिणी सदस्य और 52 जिला प्रभारी भी बने

प्रदेश कमेटी के विस्तार के साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक कामकाज को मजबूत करने के लिए बड़ी कार्यकारिणी बनाई है। इसमें 137 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा बिहार के विभिन्न जिलों में संगठन का कामकाज तेज करने के लिए 52 जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी का जोर प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक बेहतर समन्वय बनाने पर है।

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बनी संतुलित टीम

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में संतुलित टीम तैयार की गई है। उनके मार्गदर्शन में संगठन को और विस्तृत तथा मजबूत बनाया जाएगा। नई कमेटी विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।