'सम्राट का सुशासन है भाई…', जमुई छेड़छाड कांड को लेकर जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर पलटवार
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी के मामले पर सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव के सरकार पर ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव पर जीतन राम मांझी ने किया तंज। फाइल
HighLights
जमुई घटना पर तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए नसीहत दी।
मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने का हवाला।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी के मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है।
एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने उन पर पलटवार किया है।
मांझी ने आरोपियों के एनकाउंटर का दिया हवाला
जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की कार्रवाई का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव को पलटवार करते हुए नसीहत दे डाली।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि HAM केवल बोलने में नहीं, बल्कि कार्रवाई करके दिखाने में विश्वास करते हैं। उन्होंने बिहार में सुशासन होने की बात कही।

(एक्स पर जीतन राम मांझी का पोस्ट।)
'तेजस्वी जी सचेत कर दीजिए'
जीतन राम मांझी ने अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव के उस कथित राजनीतिक संदर्भ पर निशाना साधा, जिसमें वे बिहार-उत्तर प्रदेश के यादवों को अपना भाई बताते हैं।
मांझी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि अपने वह लोगों को सचेत कर दें। हमारी सरकार को बदनाम नहीं किया जाए।
मांझी ने आगे यह भी लिखा कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो सम्राट चौधरी की सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने इसे 'सम्राट का सुशासन' बताया।
जमुई कांड पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो और मुख्यमंत्री के बयान को साझा करते हुए तीखी टिप्पणी की थी।
जमुई मामले में पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पुलिस की गोली लगने से वह घायल हुआ।
यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर
यह भी पढ़ें- 'जमुई कांड के आरोपियों का हो एनकाउंटर', RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा- बिहार में कानून का राज खत्म हो गया
