विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जमुई कांड के आरोपियों का हो एनकाउंटर', RJD व‍िधायक भाई वीरेंद्र ने कहा- बिहार में कानून का राज खत्म हो गया

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:01 PM (IST)

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी के वीडियो के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजद विधायक ...और पढ़ें

HighLights

  1. जमुई में नाबालिगों से बदसलूकी का वीडियो सामने आया।

  2. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की।

  3. पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

विपक्षी दलों के नेताओं ने घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव, बहन रोहिणी आचार्य समेत अन्य नेताओं ने भी घटना को लेकर सरकार को घेरा है।

इसी क्रम में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोपितों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्‍होंने जदयू नेता के छ‍िटपुट वाले बयान की आलोचना की। 

भाई वीरेंद्र ने की एनकाउंटर की मांग

पटना में पत्रकारों से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के मन में कानून का डर होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है और अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक अपराध‍ी पर लगाम नहीं लगेगा और ऐसे लोगों का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसा ही होता रहेगा।

ऐसे ही लोगों का एनकाउंटर होना चाहि‍ए जो बेटी-बहुओं की इज्‍जत लूटना चाहता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जमुई की घटना पर जल्द संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की मांग की।

'घटना को छिटपुट बताना ठीक नहीं'

भाई वीरेंद्र ने घटना को लेकर सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि सरकार को महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए। 

यह भी पढ़ें- बिहार में छात्रा से 'बैड टच' की जांच करेगी CID; स्पेशल टीम पहुंची, मुंगेर DIG और जमुई SP को दिए कड़े निर्देश

यह भी पढ़ें- 'ऐसी छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं; हमें दुख है…', जमुई छेड़छाड़ कांड पर बिहार के मंत्री का बयान